जयपुर।
Rahu Gandhi ने तीनों राज्यों में सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर कर्जमाफी का वादा किया है। तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सामने अब यही सबसे बड़ी चुनौती होगी। रिजर्व बैंक के अनुसार इन तीनों राज्यों में किसानों का एक लाख रुपए तक की कर्ज माफी के लिए लगभग तकरीबन 41 हजार करोड़ रुपए की जरूरत होगी। जबकि ये राज्य कृषि पर कुल 35900 करोड़ रुपए खर्च करते हैं।
Rajasthan Election 2018: तीनों राज्यों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कर्जमाफी के लिए रकम जुटाना आसान नहीं
राजस्थान (आंकड़े करोड़ रु.में)
कृषि पर खर्च--------- 8,200
कर्जमाफी पर खर्च------- 21,900
मध्यप्रदेश
कृषि पर खर्च--------- 16,300
कर्जमाफी पर खर्च------- 15,800
छत्तीसगढ़
कृषि पर खर्च--------- 11,400
कर्जमाफी पर खर्च------- 2,700
2019 के लोकसभा चुनाव पर फोकस
कांग्रेस ने 5 में से 3 राज्यों में सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। इससे पहले कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनाई। अब फोकस लोकसभा चुनाव पर है। यही कारण है कि शपथ ग्रहण समारोह में महागठबंधन के सभी नेताओं को बुलाया जा रहा है।





No comments:
Post a Comment