सीकर. सिरोही/नीमकाथाना. रेवाड़ी फुलेरा मार्ग पर एलएनटी कम्पनी की लाइनों को पार करते समय सोमवार को सुबह भगेगा स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को ट्रेक पर ही रख कर कंपनी के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। सूचना से मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल, तहसीलदार रेखा यादव, थानाधिकारी उदय सिंह ने लोगों को समझाइश की। मगर परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। जानकारी के अनुसार भगोठ निवासी मृतक हरि सिंह पुत्र सोहनलाल तेतरवाल (42) नीमकाथाना के लिए मजदूरी के लिए रोजाना की तरह सुबह 06 :30 बजे घर से निकला था। इस दौरान भगेगा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पार करते समय श्रीमाधोपुर की ओर से आ रही मालवाहक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। करीब छह घंटे की समझाइश के बाद दोपहर 2 बजे मामला शांत हुआ। नीमकाथाना तहसीलदार रेखा यादव व पुलिस उपाधीक्षक प्रभाती लाल यादव के हस्तक्षेप से एलएनटी कम्पनी चीफ यू.के.मंडल से बातकर मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए आपातकालीन सहायता राशि दिलाने व मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार रुपए समेत परिवार को बीपीएल योजना से जोडऩे के आश्वासन के बाद टै्रक से शव को उठाने दिया। मामले में मृतक के परिजनों ने एलएनटी कंपनी के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मृतक का राजकीय कपिल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
100 मीटर तक घसीटता गया शव
ट्रेन की चपेट में आने के बाद शव ट्रेक पर 100 मीटर तक घसीटता गया। हादसे के बाद ट्रेन चालक शिम्भुदयाल मौके से फरार हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ट्रेक पर सैकड़ो महिलाएं व पुरूष एकत्रित हो गए।
मजदूरी कर चला रहा था परिवार
ट्रेक पर अभी तक मालगाडिय़ां चलनी शुरू नहीं हुई है। एलएनटी कंपनी कार्य निमार्णाधीन होने के कारण सामान को लाने ले जाने में मालगाड़ी को काम में लेते हंै। सोमवार को भी मालगाड़ी में रोड़ी ले जा रही थी। मृतक मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा था। उसके 13 साल की बेटी सुनीता व 14 साल के बेटे अभिषेक है। सोमवार को सुबह वह नीमकाथाना मैराथन कंपनी मे काम करने के लिए निकला था। अंधेरा व कोहरा होने के कारण लाइन को पार कर रहा था कि अचानक ट्रेन आने से हादसा हो गया। मृतक की पत्नी कौशल्या की एक किडनी फे ल हो जाने से वह बीमार
रहती है।
अंडर पास बंद होने से हुआ हादसा
भगेगा रेलवे स्टेशन के पास स्थित फाटक के पास बनाया गया अंडरपास बंद होने के कारण हादसा होने का मुख्य कारण है। लोगों का कहना है कि एलएनटी कंपनी ने जगह-जगह ब्लॉक डालकर ट्रेक तो बिछा दिया। मगर अधिकतर अंडरपासों का कार्य अधर में है। इससे हर दिन ट्रेक पार करते समय लोगों की जान सासत में रहती है।
नहीं लगा रखा संकेत
निर्माणाधीन ट्रेक पर ट्रेन की स्पीड कम होनी चाहिए और फाटक के पार चालक को हॉर्न बजाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि चालक दोनों ही नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए ट्रेन को स्पीड से दौड़ा रहा था। फाटक के पास ट्रेन संचालन के दौरान संकेत के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगानी चाहिए।





No comments:
Post a Comment