पोकरण/रामदेवरा. अखिल भारतीय श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज का चतुर्थ सामुहिक विवाह सम्मेलन गुरुवार को समाज की रामदेवरा में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा मंगलवार शाम तक बड़ी संख्या में समाज के लोग यहां पहुंच चुके है। अखिल भारतीय श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज बाबा रामदेव सामुहिक विवाह समिति की ओर से बाबा रामदेव की कर्मस्थली पवित्र तीर्थस्थल रामदेवरा में चौथी बार सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर गत सात माह से कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।
तैयारियां पूर्ण
सामुहिक विवाह समिति के अध्यक्ष धूड़ाराम सोनी ने बताया कि सम्मेलन में 10 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसको लेकर बुधवार व गुरुवार दो दिन तक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बुधवार रात्रि में महिला मंडल की ओर से महिला संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को सुबह बारात स्वागत, वर-वधू की अलग-अलग बंदोली निकाली जाएगी तथा पाणिग्रहण संस्कार, स्वरुचि भोज, विदाई आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समिति के अध्यक्ष सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के कोने कोने से आठ हजार से अधिक लोग यहां पहुंचेंगे। मंगलवार की शाम तक यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके है।
मौसम.......
पोकरण. क्षेत्र में चल रहा सर्द हवाओं का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार रात्रि में हुई बारिश के बाद मंगलवार को सर्दी का असर बढ़ गया। मंगलवार सुबह से ही ठण्डी हवाएं चल रही थी, जिससे लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। दोपहर में सूर्य की किरणों से लोगों को राहत महसूस हुई। हालांकि दिनभर तेज हवाएं चलती रही और मौसम सर्द बना रहा। शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों ने घरों की तरफ जल्दी प्रस्थान किया तथा बाजार सूने हो गए।





No comments:
Post a Comment