ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- मौसम के अनुरूप दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन करना हितकर रहेगा। आवश्यक कार्य होने पर ही यात्रा करें। गत दिनों से रूके कार्य दिन की शुरूआत से गति पकड़ने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- धातु से बनी वस्तुओं को दान में देने से बचें।
अंक 02- आपके द्वारा किये गए घरेलु निर्णयों में स्वजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। शेयर बाजार में किये गए निवेश में कुछ समय के लिए रूकना फायदेमंद साबित होगा।
अनुकूलता के लिए- घर में कुलदेवी का विधिवत पूजन करें।
अंक 03- व्यापारिक लेन-देन में अपनी व दूसरों की हेसियत को ध्यान में रखकर ही जोखिम उठाएं। परिवार में वरिष्ठों के मार्गदर्शन का धैर्यपूर्वक पालन करना हितकर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- व्यर्थ के अभिमान से बचकर रहें।
अंक 04- विलासिता पूर्ण जीवन जीने में भरपूर धन खर्च होगा। कार्य टालने की प्रवृत्ति से महत्वपूर्ण अवसरों के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। नसीहत से सिखने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- निशक्तजन को भोजन कराएं।
अंक 05- खेलकुद के प्रतिभागियों को असावधानी से चोट लग सकती है। पिता से हुए मतभेद सुलझाने में सफल रहेंगे। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक दक्षता प्रभावित होगी।
अनुकूलता के लिए- परिवार में अपनी सलाह देने से बचें।
अंक 06- शेयर बाजार में ऋण लेकर निवेश करने के प्रयास से बचें व हद में रहकर निवेश करें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के महत्व देने से सहकर्मियों का व्यवहार ईष्यावश रूखा रहेगा।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग के अनाज का दान करें।
अंक 07- जनकार्यों में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए मूल उद्देष्यों को नजरअंदाज न करें। चरित्र को साफ-सुथरा रखने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत पड़ेगी।
अनुकूलता के लिए- बिल्वपत्र के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।
अंक 08- युवावर्ग को सही दिशा में जाने के अवसर प्राप्त होंगे, अतः अवसरों को अपने हाथों से न जाने दें। स्वनिर्णय लेने से बचें व शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
अनुकूलता के लिए- नींबु की माला देवी मंदिर में चढ़ाएं।
अंक 09- सामाजिक स्तर पर अपनी सहनशीलता बढ़ाने की जरूरत महसूस होगी। आकस्मिक धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। अतः अवसरों को अपने हाथों से न जाने दें।
अनुकूलता के लिए- मछलियों का आटे की गोली बनाकर खिलाएं।





No comments:
Post a Comment