पोकरण. जिले भर में आगामी 11 दिसम्बर से राजकीय व निजी विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी, जिसको लेकर समय विभाग चक्र घोषित कर दिया गया है। जिला समान परीक्षा के संयोजक व स्थानीय राउमावि के प्रधानाचार्य रायपालसिंह राठौड़ ने बताया कि 11 से 24 दिसम्बर तक अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं एक पारी में ही सुबह 10 बजे से दोपहर सवा एक बजे तक आयोजित होगी।
समय विभाग चक्र
संयोजक राठौड़ ने बताया कि 11 दिसम्बर को कक्षा नौ की हिन्दी, 10 की अंग्रेजी, 11 की अनिवार्य अंग्रेजी, 12 की समाजशास्त्र, चित्रकला व अंग्रेजी टंकण, 12 दिसम्बर को नौ की अंग्रेजी, 10 की हिन्दी, 11 की गृह विज्ञान, 12 की अनिवार्य हिन्दी, 13 दिसम्बर को 11 की अनिवार्य हिन्दी, 12 की हिन्दी साहित्य व उर्दू साहित्य, 14 को नौ की गणित, 11 की रा.वि, व्य.अ., भौतिक, कृषि विज्ञान, 12 की इतिहास व लेखा, 16 को अवकाश, 17 को नौ की विज्ञान, 10 की गणित, 11 की अंग्रेजी टंकण व चित्रकला, 12 की भूगोल व हिन्दी टंकण, ए.गणित, 18 को 10 की कम्प्यूटर, 11 की हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य व अंग्रेजी साहित्य, 12 की समाजोपयोगी योजनाएं, 19 को नौ की संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 10 की स्वास्थ्य शिक्षा, 11 की भूगोल, 12 की गृ.वि., भौतिक व कृषि विज्ञान, 20 को 10 की संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 11 की समाजोपयोगी योजनाएं, 12 की व्य.अ., अंग्रेजी साहित्य, 21 को नौ की सामा.विज्ञान, 11 की समाजशास्त्र, लेखा, रसा. व कृषि रसा., 12 की रा.वि., रसायन व कृषि रसायन, 22 को नौ की कम्प्यूटर, 10 की सामा.विज्ञान, 11 की अर्थशास्त्र, जीव च कृषि जीव, 12 की संस्कृत साहित्य, 23 को अवकाश तथा 24 दिसम्बर को कक्षा नौ की समाजापयोगी योजना, 10 की समाजोपयोगी योजना, 11 की इतिहास, हिन्दी टंकण व ए.गणित और कक्षा 12 की अर्थशास्त्र, जीव व कृषि जीव की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
10 को प्रश्न पत्रों का वितरण
संयोजक राठौड़ ने बताया कि 10 दिसम्बर को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसलमेर क्षेत्र के संस्थाप प्रधानों को अमर शहीद सागरमल गोपा राउमावि जैसलमेर तथा पोकरण क्षेत्र के संस्थाप्रधानों को राउमावि पोकरण में प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे।





No comments:
Post a Comment