Breaking News
recent

जोधपुर और पाली के ये 11 भाजपा प्रत्याशी उठाएंगे पीएम की सभा का खर्च, आधा खर्च पार्टी करेगी वहन

जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को जोधपुर में आयोजित चुनावी सभा का खर्च जोधपुर व पाली जिले के 11 प्रत्याशी उठाएंगे। इन्हें मोदी के आने-जाने का आधा खर्च भी देना होगा, जबकि आधा खर्च पार्टी वहन करेगी। 11 प्रत्याशियों में से 8 प्रत्याशी वो हैं जो मंच पर थे, जबकि 3 प्रत्याशी वो हैं जिनका मोदी ने मंच पर नाम तो लिया लेकिन वो उपस्थित नहीं थे। मोदी की सभा के दौरान मंच पर सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सूर्यकांता व्यास, भोपालगढ़ से कमसा मेघवाल, ओसियां से भैराराम सियोल, लूणी से जोगाराम पटेल, बिलाड़ा से अर्जुनलाल गर्ग, सरदारपुरा से एसएस खेतासर, जोधपुर शहर से अतुल भंसाली और सोजत विधानसभा क्षेत्र से शोभा चौहान उपस्थित थीं। पाली से ज्ञानचंद पारख, सुमेरपुर से जोराराम कुमावत, जैतारण से अविनाश गहलोत मंच पर नहीं थे लेकिन पीएम ने मंच से इनका नाम लिया था, इसलिए इन्हें भी सभा का खर्च देना होगा। विधानसभा चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी अपने चुनाव अभियान के खर्च का ब्यौरा मतगणना के एक माह बाद तक दे सकेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.