Breaking News
recent

दिल्ली पुलिस ने बरामद की 120 करोड़ की हेरोइन, तीन गिरफ्तार-दो आरोपी माण्डलगढ़ व एक बीगोद का

भीलवाड़।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार से 120 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद तीन जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों में एक बीगोद व दो माण्डलगढ़ के हैं। कार में बने गुप्त चैम्बर में हेरोइन छिपाई गई थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मुखबिर से कार में मादक पदार्थ ले जाने की खबर मिली। इस पर शनिवार देर रात आरके पुरम् सेक्टर-12, अम्बेडकर पार्क के पास राजस्थान पासिंग कार को रोककर उसमें सवार तीन जनों से पूछताछ कर तलाशी लेने पर तीस किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपए आंकी गई है।

खोजना मुश्किल था

कार में जिस जगह हेरोइन रखी गई, उसे खोज पाना मुश्किल था। पुलिस ने जैक लगाकर टायर खोले, तो फुट बोर्ड के नीचे बनी एक कैविटी लाल रंग का कपड़ा दिखा। उसमें हाथ डाला गया, तो हेरोइन के पैकेट निकले। कार के दोनों तरफ बनाई गई कैविटी से कुल तीस किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने अब्दुल राशिद, नाजिम और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। तीनों माण्डलगढ़ और बीगोद के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि अब्दुल अकेले सौ किलो से ज्यादा हेरोइन सप्लाई कर चुका है। यह हेरोइन म्यांमार के रास्ते भारत आती है।

नए साल के जश्न में आनी थी काम

पूछताछ में सामने आया कि हेरोइन मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में नए साल के जश्न में पार्टियों के लिए सप्लाई की जानी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.