ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- युवावर्ग को भौतिक जीवनशैली के प्रभाव को कम करने के लिए साहसिक कदम उठाने होंगे। अप्रिय भाषा के प्रयोग से व्यवसायिक लाभ की स्थिति हानि में बदल सकती है।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का एक पुष्प अपने पास में रखें।
अंक 02- दिन की शुरूआत से भूमि-भवन के कार्य पूर्ण होने लगेंगे। पुरे समय शरीर में थकान महसूस होगी। अत्यधिक व्यसनों के कारण परिवार में अपमानित होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में गाय के घी से दीपक लगाएं।
अंक 03- कारोबार में साझेदारों से आपसी संबंधों में ओर प्रगाढ़ता आएगी। नई योजनाओं को लागु करने में धन की कमी आड़े आ सकती है। कार्यकुशलता में एकाग्रता की कमी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- गाय की बछडे़ सहित पूजा करें।
अंक 04- अतिरिक्त खर्चों का बोझ आप पर पड़ सकता है। अतः लाभ को बचत योजना में लगाए। विद्यार्थियों को अध्ययन में दोतरफा सोच रखने के कारण विपरित परिणाम मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।
अंक 05- भाईयों व अधिनस्थों का सहयोग पुश्तैनी कारोबार को ओर आगे बढ़ाने में सहायक होगा। मानसिक तनाव के बने रहने के कारण वाहन की गति को नियंत्रण में रखें।
अनुकूलता के लिए- निर्वांण मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 06- भावावेश में आकर किसी को भी ऋण देने की आदत को कम करने का प्रयास करें। व्यापार में जोखिम उठाने से बचें व नियमों में रहकर ही व्यापार करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य सलाह लेकर ही करें।
अंक 07- स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण कारोबारी यात्राओं को कुछ समय के लिए टालना पड़ सकता है। अध्ययनरत छात्रों को नियमित पढ़ाई में विशिष्ट प्रयास करना होंगे।
अनुकूलता के लिए- मीठे भात का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 08- निजी संबंधों में चल रही अनबन में पहले से सुधार आएगा। कानूनी प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए टालना हित में रहेगा। नौकरों पर अत्यधिक भरोसे को कायम नहीं रख पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- श्वेत पदार्थों के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 09- संपत्तियों के मसलों को हल करने में किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में चलना सहायक सिद्ध होगा। बाजार में किये गए सौदों का त्वरित निपटाना फायदेमंद साबित होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल कुछ देर ध्यान लगाएं।





No comments:
Post a Comment