Breaking News
recent

अंकज्योतिष 14 दिसंबर 2018: आज इस अंक के जातकों की सभी इच्छाएं होंगी पूरी, दिन रहेगा उत्तम

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की चाहत पैदा होने से सफलता के नये आयाम खुलेंगे। परिवार के साथ विवादित प्रकरणों को निपटाने की कोशिशें सफल होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- हास्य विनोद से बचकर रहें।

अंक 02- पारिवारिक समस्याओं की चर्चा के दौरान अपने विचारों को कम से कम रखने का प्रयास करें। जनकल्याण के कामों में अपने हितों को साधने से नुकसान हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- माखन मिश्री का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 03- बुजुर्गों की नसीहतों को ध्यान में रखे व अनुसरण करते हुए कार्य करना हित में रहेगा। जीवनसाथी के साथ समस्याओं को सुलझाने में विवाह संबंधी कानुन का पालन करें।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में श्रंगार सामग्री चढ़ाएं।

अंक 04- आहार-विहार में परिवर्तन लाने की कोशिश करें। अतिरिक्त लाभ को आदत बनाने से नुकसान संभावित है। सहकर्मियों के साथ मसले को बातचीत से सुलझाने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़ा सा पंचामृत प्रवाहित करें।

अंक 05- नौकरी में शासकीय बाधाओं की ओर उलझने के कारण अधिकारी वर्ग पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। अत्यधिक व्यसनों के कारण कारोबारी पूंजी में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।

अंक 06- खर्चों पर नियंत्रण के सभी उपायों के असफल रहने से मानसिक चिंताएं बढ़ेगी। धर्म में किया गया दान सुपात्र का चयन न होने से व्यर्थ रहेगा। आज दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- सूर्योदय से पूर्व स्नान ध्यान करें।

अंक 07- युवावर्ग को चरित्रवान बने रहने के लिए अतिरिक्त प्रयत्नों की जरूरत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध बनेंगे व वर्चस्व बढ़ेगा। किंतु उसे बरकरार नहीं रख पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।

अंक 08- मेहनतकश व्यक्ति को अपने कलाकौशल में कमी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में लिए फैसले पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। आज का समय मांगलिक कार्यों में बितेगा।
अनुकूलता के लिए- परिवार में अपनी राय देने से बचें।

अंक 09- वाहन चलाने में असावधानी का खामियाजा तन व धन दोनों तरफ से भुगतना पड़ सकता है। गत दिनों से व्यवसाय में परिवर्तन के प्रयासों में सफलता दिखाई देने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- हनुमान चालिसा का पाठ करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.