Breaking News
recent

विभाग को और कितनी मौतों का इंतजार: गले में सूजन से दो की मौत, अब तक 14 मौतें

खण्डार/ नायपुर . उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोठ बिहारी के गंाव गोठ बिहारी एवं काछड़ा गांव में गले में सूजन आने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। ग्राम पंचायत सरपंच पिंकी सैनी ने बताया कि गले में सूजन आने से अब तक पंचायत में दो बालिकाओं की मौत हुई है।

सरपंच ने बताया कि गोठ बिहारी गांव की बालिका सुमन (7) पुत्री हरिओम माली की मौत 12 दिसम्बर को हो गई थी। इसी प्रकार बुधवार को रीना (12) पुत्री नवल सिंह की मौत हो गई। सरंपच ने बताया कि पहली बच्ची की मौत पर सामान्य बीमारी जानकर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बुधवार को हुई मौत से ग्रामीण भयभीत हो गए। अभी भी एक दो बच्चों में यह रोग दिखाई दे रहा है।

बच्चों पर टूटा कहर
गले में सूजन की बीमारी से खण्डार क्षेत्र में गण्डावर, बोहना, बिंजारी व सिंगोर में पहले 12 मौतें हो चुकी है। अब गोठ बिहारी में दो बच्चो की मौत का मामला सामने आया है। ऐसे में अब तक कुल 14 बच्चों की मौत हो चुकी है।

ग्रामीण भयभीत
सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत में हो रही मौत से ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। ग्रामीण अपने बच्चों को घरों के बाहर भी नहीं निकाल रहे हैं। ग्रामीण महेश महावर, रमेश माली, लड्डू माली आदि ने बताया कि जल्द ही रोग पर काबू नहीं पाया गया तो बच्चों को अन्यत्र भेजना पड़ेगा। उधर, चिकित्सा विभाग को ना जाने कितनी और मौतों का इंतजार है। वह फोरी कार्रवाई कर रहा है। सरकारी स्तर पर ढिलाई बरती जा रही है।

तहसीलदार ने फोन कर दी मामले की जानकारी
ग्राम पंचायत में हो रही मौत की जानकारी ग्रामीणों ने तहसीलदार पन्नालाल मीणा को दी। तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए सीएमएचओ को तुरन्त अवगत करवाकर जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.