नई दिल्ली। श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की पहली पारी को मात्र 104 रनों पर समेट दिया। इस मैच में न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरसाया। बोल्ट ने इस मैच में मात्र 15 गेंदों में 6 विकेट चटका सब को हैरान कर दिया है।
बोल्ट की तेज गेंदबाजी के आगे श्रीलंका पस्त -
जी हां! इस मैच में जब श्रीलंकाई टीम का पहली पारी में स्कोर 4 विकेट पर 94 रन था, तब बोल्ट गेंदबाजी करने आए और मात्र 15 गेंदों में पूरी पारी का अंत कर दिया। बोल्ट की घातक गेंदबाजी के बाद पूरी टीम सिर्फ 104 रनों पर सिमट गई। मतलब उनके आखिरी 6 विकेट केवल 16 रन पर ही गिर गए। बोल्ट ने 36.4 ओवर से 40.2 ओवरों के बीच 11 गेंदें फेंकी और 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया। बोल्ट ने रोशन सिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लकमल, दुश्मंता चामीरा और लाहिरू कुमारा को अपना शिकार बनाया। जिनमें चार बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। बोल्ट ने 5 ओवर में 30 रन देकर छह विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 8 मेडल ओवर भी डाले।
35 साल में जीते हैं मात्र दो मैच -
इतना ही नहीं ये चौथी बार है जब किसी भी टीम के नीचे के बल्लेबाज, 8, 9, 10 और 11वें नंबर का बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए।बता दें इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 178 रन पर सिमटी गई थी, श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल ने भी 5 विकेट लिए थे। श्रीलंका 35 साल के इतिहास में न्यूज़ीलैंड में सिर्फ दो टेस्ट मैच ही जीत सका है। उन्होंने पहला मैच 1995 में जीता था, यह न्यूजीलैंड में उनकी एकमात्र श्रृंखला जीत भी थी। जबकि दूसरी जीत उन्हें 2006-07 के दौरे के दौरान मिली थी।





No comments:
Post a Comment