नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम इस समय सिडनी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है। इस मैच के चौथे दिन दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम के लिए मुरली विजय और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की। मुरली को पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं मिली थी, पर पृथ्वी शॉ के चोटिल हो जाने के कारण जगह बनी और विजय ने दूसरी पारी में ओपनिंग करते हुए तूफानी शतकीय पारी खेल डाली। इंग्लैंड दौरे पर दूसरे मैच के बाद बाहर किए गए और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नजरअंदाज किए गए विजय ने मौके का सही फायदा उठाते हुए शतकीय पारी खेल चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है।
विजय की तूफानी पारी-
विजय ने प्रैक्टिस मैच की दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 109 रनों की साझेदारी की। फिर उन्होंने दूसरे विकेट के लिए हनुमा विहारी संग 102 रनों की साझेदारी की। राहुल ने 62 और हनुमा विहारी ने नाबाद 15 रन बनाए। विजय ने अपना अर्धशतक 91 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने गियर बदलते हुए 132 गेंदों में 16 चौके और 5 छक्के की मदद से 129 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में 26 रन भी बटोरकर अपना शतक 118 गेंदों में पूरा किया। विजय 129 रनों की पारी खेल फॉलिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए।
💯 for Murali Vijay , and boy was he in a hurry to get there, taking 26 off one incredible over! https://t.co/FNEcpHzPQa pic.twitter.com/EbQcwouLND
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 1, 2018
मैच का पूरा हाल-
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में भारत ने 5 अर्धशतकों(शॉ, पुजारा, कोहली, हनुमा और रहाणे) की मदद से सभी विकेट गंवाकर 358 रन बनाए थे। CAXI के गेंदबाज आरोन हर्डी ने 4 विकेट झटके। पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने सभी विकेट गंवाकर 544 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 3 और रवि अश्विन ने 2 विकेट झटके। इसके जवाब में भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और यह 4-दिवसीय मैच ड्रा पर खत्म हुआ।





No comments:
Post a Comment