थार की बेटी टीपू ने बर्फीले माउंटेन की 16 हजार 500 फीट की ऊंचाई की तय
पर्वतारोहण कोर्स करने वाली बाड़मेर की पहली कैडेट
बाड़मेर. खारियातला भाडखा की एनसीसी कैडेट टीपू ने हिमालय माउंटेनिंग में 16 हजार 500 फीट की ऊंचाई तक बढ़ते हुए तिरंगा फहराया है। टीपू ने 28 दिन तक दार्जलिंग स्थित हिमालय माउंटेनिंग इंस्टीट्यूट का बेसिक पर्वतारोहण कोर्स पूरा किया है। यह कोर्स पूर्ण करने वाली टीपू बाड़मेर की पहली कैडेट है। राजकीय पीजी महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा टीपू एनसीसी कैडेट है।
जोधपुर ग्रुप के कमांडर कर्नल सुधांशु शर्मा ने इसे बेहतरीन उपलब्धि बताया है। कमान अधिकारी कर्नल एसएस फोगाट ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि छात्राओं और समस्त एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रेरणादायी होगी। एनसीसी अधिकारी कैप्टन आदर्श किशोर ने बताया कि मजूबत इच्छा शक्ति, धैर्य और शारीरिक दक्षता से प्राप्त की गई सफलता आने वाले दिनों में नया इतिहास रचेगी।
ये भी पढ़े...
परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू
शिव. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर की विभिन्न परीक्षाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई अध्ययन केंद्र के प्रभारी मनोहरसिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान स्टेट ओपन जयपुर की कक्षा दसवीं और बारहवीं की मार्च-मई 2019 की पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय शिव में भरे जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 5 जनवरी है। उन्होंने बताया कि नवीन आवेदन प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विद्यालय में 25 दिसंबर से 8 जनवरी तक व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम शिविर का आयोजन होगा, जिसमें पंजीकृत विद्यार्थी अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण
धोरीमन्ना. उपखंड अधिकारी प्रतापसिह ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र मीठड़ा खुर्द, भूकरों का तला, भील बस्ती कातरला का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गंदगी साफ-सफाई रखने तथा अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के धोरीमन्ना सीडीपीओ को निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि नियमित रूप से शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थित होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ पहलादसिंह व पर्यवेक्षक गिरधरसिंह उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment