Breaking News
recent

प्रियंका-निक की शादी में शिरकत करने पहुंच रहे हैं फिल्मी सितारे, अब तक आ चुके हैं 175 मेहमान

जोधपुर. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा और अमरीकी सिंगर-गीतकार निक जोनस की वेडिंग सेरेमनी गुरुवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शुरू हो गई है। इसको लेकर प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वेडिंग सेरेमनी में गुरुवार को सबसे पहले आने वाले मेहमानों में अभिनेत्री प्रियंका की चचेरी बहन बालीवुड अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा पूरे परिवार व चुनिंदा मेहमानों के साथ नियमित फ्लाइट से जोधपुर पहुंची। उनके साथ ही टीवी कलाकार करण कुंद्रा और शिवानी भी पहुंचे। प्रियंका चौपड़ा की मां डॉ मधु चौपड़ा और भुआ भी पहुंची। अब तक करीब 175 मेहमान जोधपुर पहुंच चुके हैं। चार दिवसीय विवाह समारोह के उम्मेद भवन को आकर्षक रोशनी से सजाने का काम कल से ही शुरू हो गया था। उम्मेद भवन के पीछे बारादरी स्थित संगमरमर के मंडप में 2 दिसंबर को रात्रि में भारतीय परम्परानुसार सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेगी। विवाह से एक दिन पूर्व 1 दिसंबर को उम्मेद भवन में विदेशी मेहमानों के लिए खास पार्टी दरबार हॉल में होगी। इसके लिए मुंबई के सनम बैंड को खास तौर पर बुलाया गया है। विवाह समारोह में खास तौर पर बॉलीवुड की हस्तियां व औद्योगिक जगत के लोग शामिल होंगे। 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक उम्मेद भवन बुक होने के कारण पर्यटकों को पैलेस देखे बिना ही निराश लौटना होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.