नई दिल्ली। आज तकरीबन पूरा देश नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करता है। भारतीय पोस्ट ऑफिस डाक सेवाओं के अलावा बैंकिंग सेवाएं भी देता है। नेट बैंकिंग के ओर लोगों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए अब इंडिया पोस्ट ने भी पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (पीओएसबी) ग्राहकों के लिए internet banking सेवा की शुरुआत कर दी है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट को नए रूप से लॉन्च किया गया है। ग्रामीण उद्यमियों के लिए भी ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च किया गया। इससे 17 करोड़ पीओएसबी खाताधारकों को ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी।
ग्राहकों को मिलेंगी अनेक सुविधाएं
इसके इस्तेमाल से आप किसी दूसरे पीओएसबी अकाउंट को फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही, आप सेविंग्स बैंक अकाउंट से अपने आरडी अकाउंट, पीपीएफ अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, आप आरडी अकाउंट और टर्म डिपॉजिट अकाउंट खोल और बंद भी कर सकेंगे। आप अपने पीपीएफ अकाउंट से पैसे की निकासी भी कर सकते हैं।
किसको मिलेगा इस सेवा का लाभ ?
अब पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाला कोई भी व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग सेवा का फायदा इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जाकर उठा सकता है। हालांकि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपके पास वेलिड एवं एक्टिव सिंगल या जॉइंट अकाउंट और केवाईसी डॉक्युमेंट होना चाहिए। इसके अतिरिक्त आपके पास एटीएम या डेबिट कार्ड होना भी अनिवार्य है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास रजिस्टर्ड पैन नंबर होना भी अनिवार्य है।
इस तरह आसानी से उठा सकेंगे लाभ
वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहक को पोस्ट ऑफिस के होम ब्रांच में जाकर एक आवेदन देना पडे़गा, जिसके एक दिन बाद उसे इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिल जाएगी। इंटरनेट बैंकिंग सफलतापूर्वक एक्टिवेट होने पर आपके मोबाइल पर एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा। इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट होने के बाद आपको वेबसाइट पर 'न्यू यूजर एक्टिवेशन' हाइपरलिंक के जरिये उसे कन्फिग्यर करना होगा। इसे कन्फिग्यर करने के लिए आपके पास आपका कस्टमर आईडी और अकाउंट आईडी होना जरूरी है।
Read the Latest business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले business news in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर





No comments:
Post a Comment