ट्रक में छुपाया 180 किलो डोडा बरामद, 2 गिरफ्तार
धोरीमन्ना/ बाड़मेर . विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धोरीमन्ना पुलिस ने रविवार शाम नेशनल हाइवे-68 पर स्थित टोल नाका के पास नाकाबंदी के दौरान खाली ट्रक में छुपाया 180 किलो डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी जब्बरसिंह चारण ने बताया कि टोल नाका के पास पुलिस की नाकाबंदी के दौरान सांचौर की तरफ से खाली ट्रक आया। रुकवाने के बाद पूछताछ के दौरान चालक पर संदेह हुआ। उसने ट्रक खाली बताया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो बॉडी में एक बॉक्सनुमा जगह बनाकर 15 कट्टों में भरा 180 किलो डोडा- पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी भजनलाल पुत्र रिड़मलराम निवासी भैरूड़ी और गणपतराम पुत्र खमुराम निवासी भेरूड़ी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। कार्रवाई में ताजाराम, गंगाराम, लाभुराम, श्रवणकुमार, जसाराम शामिल रहे। मामले की जांच गुड़ामालानी थानाधिकारी किशन लाल को सौंपी गई।
6 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
धोरीमन्ना . धोरीमन्ना थाना पुलिस ने रविवार शाम नाकाबंदी कर कार्रवाई करते हुए बाइक पर जा रहे दो आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम स्मैक बरामद की। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी धोरीमन्ना से बाइक पर सवार होकर स्मैक बेचने की फिराक में जा रहे थे। आरोपी प्रवीणकुमार पुत्र बुद्धराम निवासी धोरीमन्ना व भागीरथ पुत्र भूराराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 ग्राम स्मैक बरामद की।
ये भी पढ़े...
बेशकीमती गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण
सिणधरी . उपखंड मुख्यालय पर आइटीआई कॉलेज व बस स्टैंड के पास गौरव पथ के दोनों ओर बेश कीमती भूमि पर भूमाफियों की ओर से कब्जा किया जा रहा है। इधर प्रशासन की ओर से ध्याने नहीं देने के कारण अतिक्रमी मौका देख यहां निर्माण करवा रहे हैं। सिणधरी चौसीरा गांव में सड़क किनारे खाली भू-भाग पर बरसाती नाले व रास्ते पर कब्जा किया जा रहा है। यह चारागाह भूमि बेशकीमती होने के कारण यहां रात में हाथोंहाथ कब्जे की होड़ लगी हुई है। इस संबंध में सिणधरी तहसीलदार अरुण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होने देंगे। किसी ने कब्जा करने की कोशिश की है तो अतिक्रमण शीघ्र हटाया जाएगा।





No comments:
Post a Comment