Breaking News
recent

अंकज्योतिष 20 दिसंबर 2018: आज अंक 3 वाले जातकों को वाणी पर संयम रखने की जरूरत है, काम बिगड़ सकते हैं

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- पशुपालकों की मानसिक चिंता कम होगी। मानसिक आलस के कारण कार्य समय पर पुरा नहीं कर पाएंगे। व्यवसायिक क्षेत्र के क्रय-विक्रय में अनिश्चिंतता की स्थिति बनेगी।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का एक पुष्प अपने पास में रखें।

अंक 02- कला से संबंधित कार्यों में भ्रम की स्थिति बनी रहने के कारण निर्णयों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वाणी संयम रखने की जरूरत है। खाने-पीने में सेहत का ध्यान रखें।
अनुकूलता के लिए- गुड़ का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 03- संगत का असर दैनिक क्रिया कलापों पर रहेगा। अतः अच्छी संगत को अपनाएं। भूमि-भवन के कामकाज में त्वरित निर्णय लेने की स्थिति में अनुभवी की सलाह अवश्य लें।
अनुकूलता के लिए- गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

अंक 04- परिवार के प्रति अपने दायित्वों को निभाते हुए सामाजिक कल्याण में ध्यान लगाना हितकर रहेगा। सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सेदारी को कम करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल कुछ देर ऊँ का उच्चारण करें।

अंक 05- आकस्मिक पदों में अत्यधिक धन खर्च होने से नित्य के कामों में कटौती करना पड़ सकती है। भाईयों व मित्रों के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिशें सफल होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में बढ़ते क्रम में दीपक लगाएं।

अंक 06- बचत योजनाओं में निवेश को प्राथमिकता दें। खानेपीने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। अध्ययन में निरंतर गति बनी रहने से खोया आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।

अंक 07- संपत्ति संबंधी विवादों के निपटारे में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्चों में कमी करने के प्रयास असफल रहने से मन चिंतीत रहेगा।
अनुकूलता के लिए- काले श्वान को टुकडे़ कर रोटी खिलाएं।

अंक 08- सौदों को त्वरित निपटाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी व दैनिक कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे। निज संबंधों में चरित्रवान बने रहने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।

अंक 09- निर्णय लेने की क्षमता में कमी रहेगी। अतः निर्णयों को टालने का प्रयास करें। वाहन चालन में कलाबाजी दिखाने का प्रयास न करें। बुजुर्गों की समस्या नजरअंदाज न करें।
अनुकूलता के लिए- भैरो मंदिर में दोपहर के समय ध्वजा चढ़ाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.