ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशि: आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें, परिवारिक क्लेश हो सकता है।
वृषभ राशि: पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या हो सकती है। अनाज तिलहन व्यवसाईयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।
मिथुन राशि: अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर और बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।
कर्क राशि: कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान हो सकती है, धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव हो सकता है। कार्यसिद्धि होगी।
सिंह राशि: जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।
कन्या राशि: आपकी वाकशैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
तुला राशि: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि: किसी की सुनिसुनाइ बातों पर ध्यान ना दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।
धनु राशि: निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।
मकर राशि: कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि: परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान में बढ़ोतरी होगी। शत्रु परास्त होंगे, आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
मीन राशि: अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जित लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।





No comments:
Post a Comment