Breaking News
recent

साल 2019 इन 4 अंकों के लोगों के लिए लाएगा बहार, शिक्षा, नौकरी सहित कई क्षेत्रों में मिलेगा लाभ

अंक ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र में एक अलग ही महत्व रखता है। अंक ज्योतिष के बारे में आजकल हर व्यक्ति बखूबी जानता है। अंकशास्त्र ज्योतिष विद्या का ऐसा हिस्सा है जिससे व्यक्ति की जन्म की तारीख उसके ‘लकी’ अंक या आपके भाग्यांक के अनुसार आपका भविष्यफल निकाला जाता है। अंकशास्त्र के अनुसार कम जानकारी के आधार पर ज्यादा से ज्यादा भविष्यवाणी की जाती है। इस विद्या के अनुसार जातक की कुंडली की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल बताते हैं की साल 2019 में चार मूल्यांक ऐसे हैं जिनका पूरा साल बहुत ही शुभ रहेगा। उन्हें हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी साथ ही छात्रों को कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आइए जानते हैं कौन से अंक वाले जातकों का साल रहेगा बेहद भाग्यशाली और सफलता से भरा....

ank jyotish

मूलांक 2
मूलांक 2 के लोगों के लिए साल 2019 बहुत अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपको किसी भी क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं होगा। मुनाफा ज्यादा नहीं होगा लेकिन सामान्य होगा। वहीं अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको नौकरी में तरक्की जरुर मिलेगी लेकिन कड़ी मेहनत के बाद। इस साल आपको कठिन परिश्रम के बल पर बहुत कुछ हासिल होगा। आप अपने जीवनसाथी या प्रियतम के साथ किसी खूबसूरत और जगह पर घूमने जा सकते हैं।

मूलांक 3
साल 2019 मूलांक 3 वाले लोगों के लिए बहुत ही खास और उन्नती भरा रहेगा। इस साल आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। शिक्षा, धन, विवाह, आपको हर ओर से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि आप सरकारी पद पर कार्य कर रहे हैं तो यह साल आपके लिए बहुत तरक्की लेकर आ रहा है। वहीं प्राईवेट नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पूर्ण रुप से देखा जाए तो इस साल आप हर क्षेत्र में मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।

मूलांक 6
यह साल 2019 मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सफलता देगा लेकिन चुनौतियों का सामना करने के बाद। नए साल में आपको कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। लेकिन आपके मजबूत आत्मबल और सार्थक प्रयासों के आगे सबकुछ पाया जा सकता है। इस साल आपके व्यक्तित्व में आकर्षण होगा, जिससे अन्य लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। प्रेमी युगल के लिए भी यह वर्ष शानदार रहने वाला है। इस अवधि में आप एक-दूसरे के साथ खूब मिलेंगे और एंजॉय करेंगे। बस दोनों के बीच किसी भी गलफहमी को स्थान ना दें।

मूलांक 9
साल 2019 आपके लिए प्रगतिशील साबित होगा। इस साल आप योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे और बुद्धिमानी से सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपने भीतर मौजूद और ऊर्जाशक्ति से ना सिर्फ अपने सपने पूरे कर पाएंगे बल्कि दूसरों के लिए भी काफी मददगार साबित होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। वैवाहिक जीवन भी इस साल सुखमय रहने वाला है लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.