बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। आज हम आपको सुशांत की साल 2019 में आने वाली 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते है। सुशांत के फिल्मों की पूरी लिस्ट...
'सोन चिरइया'—
फिल्म 'सोन चिरइया' में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर नजर आने वली है। इस फिल्म की कहानी 70 के दशक पर आधारित है। जिसमें चंबल के डकैत दिखाए जाएंगे। इस फिल्म को डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने बनाया है। यह अगले साल 2 फरवरी के दिन रिलीज होगी।
'किजी और मैनी'—
इंडस्ट्री के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना घई दिखाई देंगी।
'छिछोरे'—
सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' को डायरेक्टर नितीश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। नितिश ने आमिर खान के साथ 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। इस फिल्म में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। ये फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।
'ड्राइव'—
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'ड्राइव' लंबे समय से रुकी हुई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर फिल्म के फाइनल प्रोडक्ट से खुश नहीं थे, जिसकी वजह से उन्होंने इस साल 2019 में रिलीज करने का फैसला किया है।
'चंदा मामा दूर के'—
सुशांत सिंह राजपूत और आर माधवन स्टारर 'चंदा मामा दूर के' फिल्म एक स्पेस एडवेंचर पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि यह बंद हो गई है लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि प्रोड्यूसर्स इसे बनाने के लिए दोबारा तैयार हो गए हैं।
'पानी'—
एक फिल्मफेयर अवॉर्ड में शेखर कपूर ने सुशांत संग फिल्म 'पानी' को बनाने की घोषणा की थी। ये एक बड़े बजट की फिल्म थी। लेनिक किन्हीं कारणों से ये फिल्म रुक गई।





No comments:
Post a Comment