टैरो ज्योतिष के जानकार टैरो कार्ड राशिफल के बारे बताते हैं कि टैरो जा जन्म भारत नहीं बल्की यूरोप में हुआ था, जिसमें 78 पत्ते होते हैं और इन्हीं के द्वारा व्यक्ति के भविष्य का रहस्य छुपा होता हैं । टैरो में माध्यम से ना सिर्फ भविष्य में होने वाली घटनाओं का पता लगाया जा सकता है बल्कि उचित मार्गदर्शन भी मिलता हैं । टैरो के द्वारा अलौकिक सत्ता के इशारों को समझने की भी कोशिश कर अपना मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता हैं ।
टैरो के जानकार ज्योतिष उत्कर्ष (भोपाल) वर्मा ने पत्रिका डॉट कॉम को सभी राशि के साल 2019 के टैरो पत्ते खोलते हुये बताया की टैरो मुख्य रूप से पत्ते एवं नवंबर के आधार पर होती हैं, जो व्यक्ति जिस नंबर के पत्ते खोलते है उसका भविष्य उसी आधार पर पता लगाया जाता हैं । इसमें भविष्य की सकारात्मक एवं नाकारत्मक दोनों घटनाओं को जाना जा सकता हैं । आज भी इस बात को बिल्कुल भी नहीं नकारा जा सकता कि टैरो कार्ड एक ऐसी रहस्यमय विद्या है, जिसके माध्यम से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना भी जा सकता है । यहां जाने टैरो के माध्यस से साल 2019 का पूरे साल का अपनी राशि का भविष्य टैरो राशि फल ।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले साल 2019 में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहेगें । पैसों की तंगी के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है । प्रयास करने पर इस साल आर्थिक स्थिति को मजबूत भी हो सकती है । साल का तीसरा माह मेष वालों के लिए ज्यादा शुभ नहीं है । नौकरी भी छूट सकती है जिस कारण धन की कमी महसूस होगी । धैर्य से काम लेंगे तो मुश्किलें पूरी तरह से दूर हो जायेंगी । जून के बाद बृहस्पति की कृपा से अचानक भाग्य का साथ मिलेगा । जीवन साथी से निराशा हो सकती है इसलिए उनके सम्मान का बराबर ध्यान रखे । साल 2019 आपके लिए निर्णायक साल होगा । कई सारी चुनौतियां आएंगीं, पुरानी सोच, पुराना व्यवहार, पुराने रिश्ते सब कुछ अचानक से नई चीजों से बदल जाएगा ।
कारोबारियों के लिए भी साल संघर्ष से भरा हो सकता हैं । आर्थिक स्तर पर कुछ बदलाव आ सकते हैं । ये साल बहुत बदलाव लेकर आ रहा है । करियर के मामले में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और दूसरों के साथ अच्छी तरह से बात करने का कौशल भी आप सीख पाएंगें । कार्यक्षेत्र में अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने में कामयाब हो पाएंगें । धन लाभ हो सकता है या फिर आपकी मुलाकात किसी ऐसी व्यक्ति से हो सकती है जो आपके सपने पूरे करने में सहयोग करेगा ।
आपके लिए साल 2019 में- संतरी रंग शुभ रहेगा ।
शुभ क्रिस्टल – कारनेलियन
************
टैरो कार्ड राशिफल 2019
वृषभ राशि (Taurus)
इस साल आप किसी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं । कोई नया कोर्स या सेमिनार आदि करने की भी सोच सकते हैं । मार्च माह में ऐसी महिलाओं जिन्हें संतान की इच्छा है पूरी हो सकती हैं । इस साल गलतफहमियों को दूर करने के मौके मिलेंगें । जून, जुलाई में नौकरी बदल सकते हैं । इस साल आपके लिए यात्राओं के योग बन रहे हैं । साल 2019 में कुछ नए अनुभवों के लिए तैयार रहे । छात्रों के लिए साल 2019 बहुत अच्छा समय है । रिलेशनशिप में थोड़ी परिपक्वता लायेंगे तो सबकुछ ठीक होगा । साल के दूसरे हिस्से में आपके जीवन में बेहतर प्रगति और कार्यक्षेत्र में संतुलन आएगा । आर्थिक स्तर पर भी मजबूती आएगी ।
अपने आत्म-अनुशासन और कार्यकुशलता की वजह से आप सही समय पर अपने कार्य को पूर्ण कर पाएंगें । अविवाहितो को अपना जीवनसाथी मिल सकता है । बिना सोचे-समझे बोलने की अपनी आदत में सुधार लाएं वरना आपको अपने ही शब्दों पर पछताना पड़ सकता है । विदेश में भी नौकरी के अवसर मिल सकते है । इस साल अधिकतर पत्ते खूलने की संभावना हैं । व्यापारियों के लिए भी ठीक पत्ते खुलेंगे ।
आपके लिए साल 2019 में- हरा शुभ रहेगा ।
शुभ क्रिस्टल - सनस्टोन
************
मिथुन टैरो कार्ड राशिफल 2019
मिथुन राशि (Gemini)
इस साल निजी जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं । साल 2019 के आखिरी महीने आपके लिए मुश्किल भरे भी हो सकते है । इस साल पूरा ध्यान उन चीजों पर रहेगा जिन्हें आप पूरा कर सकते हैं । कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती है । आर्थिक मालों के लिए साल का शुरुआती समय मुश्किल रहेगा । धन की हानि भी हो सकते है । इस साल निवेश करने से बचें । साल 2019 आपकी निजी स्वतंत्रता का समय है । आत्मनिर्भर और आत्म सक्षम बनने के लिए आपको अपनी सारी ताकत लगानी होगी । जितना ज्यादा चीजों को जानेंगे उतना ही बेहतर महसूस करेगें । इस समय आपको अपनी जिंदगी से पुरानी चीजों को हटाकर कम और नई चीजों को जगह देनी हैं । इस समय नौकरी ढूंढ रहे जातक अपने करियर का क्षेत्र ही बदल सकते हैं ।
आर्थिक स्तर पर धन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन आपको ये फायदे लंबे समय के लिए मिलेंगें । इस साल धैर्य ही आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है । बड़ों का आशीर्वाद मिलेगाग तो इस साल मुश्किलें और चुनौतियां का सामना करने की शक्ति मिलेगी । इस साल पैसे उधार लेने से बचें और पार्टनरशिप में किसी भी बडे कमर्शियल प्रोजेक्ट से ना जुड़ें । अकेलापन दूर होगा । साल की शुरुआत में शुक्र से ऊर्जा मिलेगी जो कि साल के आरंभ से लेकर अंत तक बनी रहेगी । साल 2019 में आपकी शादी या सगाई होने की भी संभावना है । कुछ लोग प्लास्टिक सर्जरी आदि करवा सकते है ।
आपके लिए साल 2019 में- सिल्वर रंग शुभ हैं ।
शुभ क्रिस्टल - हेमेटाइट
*************
कर्क टैरो कार्ड राशिफल 2019
कर्क राशि (Cancer)
अप्रैल 2019 से लेकर अगस्त 2019 तक का समय बहुत शुभ रहेगा । इस साल 2019 में कर्क राशि के जातकों पर बृहस्पति की कृपा रहने वाली है । इसके प्रभाव से आपकी जीवनशैली में बहुत बदलाव आएगा । किसी नए काम की वजह से परेशान रहेंगें । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । पैसों के मामले में साल 2019 बहुत अच्छा रहने वाला है, निवेश से लाभ होगा । वैवाहितो के जीवन में थोड़ी-बहुत अनबन की संभावना है लेकिन इससे रिश्तों में मजबूती आएगी । जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है । दूर बैठा कोई अपना नाराज़ हो सकता है ।
कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव आयेंगे । परिवार एवं स्वंय के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें । कुछ लोगों को कोई अनजान भय हमेशा बना रहेगा । आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं । शेयर मार्केट आदि से भी लाभ हो सकता है । अविवाहितों के संबंध हो सकते हैं । आपकी जिंदगी में कोई ऐसा आने वाला है जो आपको हमेशा खुश रखेगा ।
आपके लिए साल 2019 में शुभ रंग- गहरा नीला रहेगा
शुभ क्रिस्टल - लोलाइट
********





No comments:
Post a Comment