टैरो ज्योतिष के जानकार टैरो कार्ड राशिफल के बारे बताते हैं कि टैरो जा जन्म भारत नहीं बल्की यूरोप में हुआ था, जिसमें 78 पत्ते होते हैं और इन्हीं के द्वारा व्यक्ति के भविष्य का रहस्य छुपा होता हैं । टैरो में माध्यम से ना सिर्फ भविष्य में होने वाली घटनाओं का पता लगाया जा सकता है बल्कि उचित मार्गदर्शन भी मिलता हैं । टैरो के द्वारा अलौकिक सत्ता के इशारों को समझने की भी कोशिश कर अपना मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता हैं ।
टैरो के जानकार ज्योतिष उत्कर्ष (भोपाल) वर्मा ने पत्रिका डॉट कॉम को सभी राशि के साल 2019 के टैरो पत्ते खोलते हुये बताया की टैरो मुख्य रूप से पत्ते एवं नवंबर के आधार पर होती हैं, जो व्यक्ति जिस नंबर के पत्ते खोलते है उसका भविष्य उसी आधार पर पता लगाया जाता हैं । इसमें भविष्य की सकारात्मक एवं नाकारत्मक दोनों घटनाओं को जाना जा सकता हैं । आज भी इस बात को बिल्कुल भी नहीं नकारा जा सकता कि टैरो कार्ड एक ऐसी रहस्यमय विद्या है, जिसके माध्यम से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना भी जा सकता है । यहां जाने टैरो के माध्यस से साल 2019 का पूरे साल का अपनी राशि का भविष्य टैरो राशि फल ।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले लोग साल 2019 में खुद से ज्यादा ही जुडाव महसूस करेंगें और दूसरों की भावनाओं को भी समझेंगे भी । दोस्त या रिश्तेदार आपकी सलाह मांग सकते है । मई में कुछ शुभ ग्रहों से आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी जिससे आर्थिक भी मजबूत हो सकती हैं । किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं । कार्यक्षेत्र में बहुत बदलाव आएंगें, काम के नए तरीकों को सीखना भी पड़ेगा । पारिवारिक जीवन में संभलकर कोई निर्णय लें । इस एक नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा ।
यह साल प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है । दोस्तों और परिवार के साथ समारोह और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से खुशी मिलेगी । किसी नए स्रोत से भी व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं । नौकरीपेशा लोग संतुष्ट और शांति महसूस करेंगे । इस साल ज्यादातर धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे । पुराने टूटे हुए रिस्ते फिर से जुड़ेंगे । प्रेमी जोड़े इस साल थोड़ा संभल कर कोई बी निर्णय लें ।
आपके लिए साल 2019 में शुभ रंग- लाल
शुभ क्रिस्टल - माणिक्य
************
मकर टैरो कार्ड राशिफल 2019
मकर राशि (Capricorn )
साल 2019 में आर्थिक और निजी जीवन में कई सरप्राइज़ मिलने वाले हैं । आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेंगें । योजनाएं तो बनाएंगें लेकिन उन्हें साकारा करने की गति धीमी होगी । नए साल में आप पर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं । बिजनेस से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने में समय लगेगा । इस साल जो सफलता मिलेगी वो लंबे समय तक आपके साथ रहेगी । परिवार या घर के कार्यों को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं । रिस्ते मजबूत और संतुलित रहेंगें और आपके जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री भी हो सकती है । इस साल निवेश से लाभ होगा यात्रा के योग बन रहे हैं ।
व्यापारिक कार्यों में समय लगेगा और बहुत मेहनत और प्रयासों के बाद ही बात बन पाएगी । इस साल अपने काम में आपको धैर्य रखने की जरूरत है । पुराना कोई कानूनी मसला या कर्ज से इस साल मुक्ति मिलेगी । धन लाभ की संभावना बनी हुई है । आकस्मिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा । बुध की कृपा से आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें । जून की शुरुआत से लेकी अंत तक आप खुद को दुखी और नज़रअंदाज़ महसूस भी करेंगे ।
आपके लिए साल 2019 में शुभ रंग- काला
शुभ क्रिस्टल - ओब्सिडियन
**************
कुंभ टैरो कार्ड राशिफल 2019
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए साल 2019 आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा समय है । मार्च में व्यापार के नए मौके भी मिलेंगे, इस साल किए गए निवेश से बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है । साल की तीसरी तिमाही में आपको सतर्क रहने की जरूरत है, इस अवधि में दुर्घटना की प्रबल संभावना है । बेरोजगार लोगों को कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं । इस साल नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा ।
शिक्षा, पाठन, लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है । इस साल किसी भी काम को बीच में छोड़ना अच्छा नहीं होगा है । धन लाभ तो होगा लेकिन खर्च आवक से ज्यादा बना रहेगा । बहुत कम समय में ही आपको अपने अनुसार बेहतर नौकरी मिल जाएगी । इस साल परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे ।
आपके लिए साल 2019 में शुभ रंग- जामुनी
शुभ क्रिस्टल - एमेथिस्ट
********************
टैरो कार्ड राशिफल 2019
मीन राशि (Pisces)
साल 2019 में की नए नए कार्यों की शुरूआत करेंगे । इस साल सालभर आप हर पल को खुशी से जी पाएंगें । प्रेम संबंध में मधुरता आएगी । पुराना रूका हुआ धन मिलेगा । साल 2019 आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा । परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है । मतभेद और गलतफहमियां भी दूर होंगी । विवाह जैसे मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे । इस साल आपको अपने जीवन में प्यार मिल जाएगा । इस बड़े आर्थिक लाभ की भी प्रबल संभावना है । आपके पास अचानक से कोई काम आ सकता है जिसे आपको समय पर ही पूरा करना होगा । अधिक खर्च करने की अपनी आदत पर नियंत्रण रखें । साल 2019 में मीन राशि के लोगों को हर क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा ।
गायन या नृत्यकला से जूड़े लोगों के सपने पूरे होंगे । अपने प्रेम संबंध में परिस्थिति को बेहतर करने में कामयाब होंगे । कुछ दोस्त आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं । हमेशा सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहे । परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं । घर बुजुर्गों की सलाह से किये कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी ।
आपके लिए साल 2019 में शुभ रंग- पीला
शुभ क्रिस्टल - पुखराज





No comments:
Post a Comment