नई दिल्ली। बिहार में एनडीए के घटक दल रोलोसपा के साथ छूटने के बाद अभी भारतीय जनता पार्टी संभल भी नहीं, पाई थी कि एक और सहयोगी दल ने भाजपा को तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। महाराष्ट्र में भाजपा के सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एनडीए से अलग होने के संकेत दिए हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भाजपा का नाम लिए बिना ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि यदि राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई फैसला नहीं किया जाता तो 2019 लोकसभा चुनाव में वह एनडीए को छोड़ने का विचार कर सकते हैं।
सर्द हवाओं की चपेट में उत्तर भारत, धुंध के चलते 80 उड़ाने हुईं प्रभावित
गठबंधन में उन्हें उचित सम्मान नहीं
वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा की साथी पार्टी अपना दल ने भी लोकसभा चुनाव से पहले आंखें दिखानी शुरू कर दी है। अपना दल का कहना है कि गठबंधन में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है, जिसका खामियाजा उसे अगले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। आपको बता दें कि बिहार में भाजपा के सहयोगी दल रालोसपा ने एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, रालोसपा चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां अपना दल के नेता आशीष पटेल ने शीट बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा को निशाना साधा है।
कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी का वीडियो वायरल, दिया पार्टी नेता के हत्यारे को बेरहमी से मारने का आदेश!
भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती
उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व उनको अपेक्षाकृत सम्मान नहीं दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को हाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि राज्य में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है।





No comments:
Post a Comment