Breaking News
recent

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : इस साल किसी अंजाने के हाथ से कुछ भी न खायें, जानिए पूरे साल की सटीक भविष्यवाणी

मीन राशिफल 2019

मीन राशिफल - Pisces
नाम के अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची


मीन राशि के जातकों के लिए साल 2019 की शुरुआत बहुत शानदार होने वाली हैं । करियर की चिंता वालों होगी चिंता दूर । इस राशि के जातकों की इस साल खुलने वाली हैं किस्मत । शिक्षा के क्षेत्र में इस साल विद्यार्थियों को भरपूर लाभ मिलेगा । जाने और क्या क्या खास लेकर आया हैं साल 2019 आपके भविष्य की नई नींव लेकर ।

पारिवारिक जीवन
1- इस मीन राशि के लगभग सभी जातकों को अपने पारिवार, रिस्तेदारों एवं दोस्तों का भरपूर प्यार व सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं ।
2- पुराने गिले सिकवे हो जायेंगे दू और सुख शांति रहने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा ।
3- साल 2019 में अधिकतर लोगों के अपने घर का सपना पूरा होगा ।
4- घर परिवार में विवाह आदि के मांगलिग आयोजन भी हो सकते है ।
5- मीन राशि के जातकों के परिवार के बुजुर्ग घर में एकता औऱ प्यार बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे जो साल के मार्च या अप्रैल 2019 माह में पूर्ण सफल भी हो सकते है, जिससे घर में चल रहे मतभेद दूर हो जायेंगे ।

 

आर्थिक स्थिति एवं कारोबार व्यापार
1- साल के शुरूआत में ही वर्तमान कार्यस्थल से स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है ।
2- मीन राशि के बहुत से लोगों को विदेश यात्रा के योग भी बने है, परिवर्तन से अधिक लाभान्वित भी होंगे ।
3- इस साल मीन राशि के जातकों की कुण्डली में ग्रह दोष होने के कारण कुछ लोगों को अदालत-मुक़दमा का सामना भी करना पड़ सकता है ।
4- मीन राशि के जातकों की इस साल आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी ।
5- पुरानी चीजों के सुधार मरम्मत में अधिक धन खर्च हो सकता है, विवेकानुसार निर्णय लेंगे तो फायदे में रहेंगे ।

 

meen rashi

वैवाहिक जीवन एवं प्रेम प्रसंग
1- मीन राशि के कुछ जातकों को अपने परिवार से दूर जाने की स्थिति बनेगी ।
2- गहरे रिश्तों में वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है ।
3- वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है, हो सकता है इस कारण मीन राशि के जातकों के घर में तनाव की स्थिति भी बन सकती है ।
4- घर में इस साल स्थाई रूप के किसी नये मेहमान के आने की प्रबल संभावना हैं ।
5- प्रेमी युगलों के लिए यह साल सकारात्मक ऊर्जा से भरा हो सकता हैं । विवाह के योग भी बन रहे हैं ।

 

शिक्षा
1- शिक्षा से जूड़े लोगों के लिए इस साल भरपूर सफलता के योग बन रहे है ।
2- कुछ जातकों को अपने विशेष हुनर के कारण पद प्रतिष्ठा और सम्मान भी प्राप्त होगी ।
3- खेल से जुड़े लोगों के सपने भी पूरे हो सकते है ।
4- कुछ विशेष विषय पर शोध कर रहे विद्यार्थियों को जुलाई 2019 में सफलता मिलने के योग बन रहे ।

 

meen rashi

स्वास्थ्य
1- मीन राशि के जातकों को माता - पिता के स्वास्थ की समस्या के कारण परेशान होना पड़ सकता है ।
2- इस साल पुराने संकल्प लिये हुये कोई धार्मिक कार्य पूरे होने से मन को हल्कापन महसूस होगा ।
3- इस साल किसी अंजान के हाथ से कुछ भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचे, अन्यथा आपका स्वास्थ्य लंबे समय के लिए बिगड़ सकता है ।

 

उपाय एवं सावधानी
1- पूरे साल सकारात्म बने रहना मीन राशि वालों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा ।
3- श्री गणेश जी एवं माता दुर्गा के मंत्रों का जप साल भर करते रहे, अचानक आने वाले कष्टों को सहने की शक्ति मिलेगी ।
4- साल 2019 में प्रति गुरुवार के दिन उपवास जरूर रहे एवं पीले वस्त्रों भी धारण करें ।
5- मई एवं जून माह में कोई भी साकर्य सावधानी से करें वरना कोई दुर्घटना हो सकती है ।


*********************



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.