Breaking News
recent

मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : इस साल पुराने कर्ज से मिलेगी मुक्ति, जानिए पूरे साल की सटीक भविष्यवाणी

मकर राशिफल 2019
मकर राशिफल - Capricornus
नाम के अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी


मकर राशि के जातकों के लिए साल 2019 की शुरुआत बहुत शानदार होने वाली हैं । करियर की चिंता वालों होगी चिंता दूर । परिवार का सहयोग भरपूर मिलने वाला हैं । इस राशि के जातकों की इस साल खुलने वाली हैं किस्मत । शिक्षा के क्षेत्र में इस साल विद्यार्थियों को भरपूर लाभ मिलेगा । जाने और क्या क्या खास लेकर आया हैं साल 2019 आपके भविष्य की नई नींव लेकर ।

 

पारिवारिक जीवन
1- साल 2019 मकर राशि के जातकों के पारिवार के सदस्य किसी न किसी वजह से असंतुष्ट रहेंगे ।
2- मकर राशि के जातकों के घर में इस साल वाद विवाद की स्थिति बनी रहने की संभावना है, उससे रोज़मर्रा के कामों में ज्यादा एनर्जी भी खत्म होने की संभावना है ।
3- साल 2019 में अनेक बाद विवाद या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है । गलतफहमी के कारण रिस्ते में दरार भी आ सकती है ।
4- परिवारिक समस्याएं मार्च 2019 के बाद परेशानियां बढ़ा सकती है ।
5- मकर राशि के जातक प्रति पूर्णिमा को घर में यज्ञ, कथा या फिर रामायण सुंदरकाण्ड का पाठ जरूर करते रहे ।
6- इस साल परिवार में मांगलिक आयोजन होने के योग भी बन रहे हैं, इससे रिस्तों में मजबूती आ सकती है ।

makar rashi

आर्थिक स्थिति एवं कारोबार व्यापार
1- इस साल आर्थिक स्थित कमजोर हो सकती है ।
2- वर्तमान कार्यस्थल से स्थान परिवर्तन के प्रबल योग बन रहे है ।
3- मार्च 2019 के बाद नौकरी एवं व्यापार को लेकर थोड़ी बहुत परेशानी होने की संभावना है ।
4- विदेशों से नौकरी के नये प्रस्ताव भी मिलने की संभावना बन रही है ।
5- व्यापारी वर्ग भी जो विदेशों से कारोबार करते हैं उससे अधिक लाभ मिलेगा ।
6- इस साल पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी ।
7- व्यापारी वर्ग जो पाटर्नर के साथ मिलकर कारोबार करते है निवेश को लेकर सतर्क जरूर रहे ।
8- इस साल मकर राशि के जातकों की करियर संबंधित समस्या दूर होने के योग भी है ।

 

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध
1- इस साल वैवाहिक जीवन में मार्च 2019 के बाद अच्छा समय शुरू हो जायेगा जो लंबे समय तक स्थिर रहेगा ।
2- इस साल मकर राशि के जातकों का भाग्य भरपूर साथ देने वाला हैं ।
3- सभी तरह के प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ने से रिश्ते भी मजबूत होंगे ।
4- मकर राशि के ऐसे जातक जो विवाह बंधन में बधने का इंतजार कर रहे तो उनके विवाह भी मार्च और जुलाई के बीच होने के प्रबल योग बन रहे है ।
5- अगर किसी के वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा हो तो 7 जनवरी 2019 के बाद सारे विवाद स्वतः ही खत्म हो जायेंगे ।

 

makar rashi

शिक्षा
1- साल 2019 खासकर विद्यार्थियों के लिए खुशियों से भरा हो सकता हैं ।
2- शिक्षा के अन्य मामलों में भी 2019 बहुत अच्छा दिख रहा है ।
3- मेहनत के अनुरूप अच्छी सफलता मिलने के योग भी बन रहे है ।
4- खेल या अन्य प्रतियोगिता से जूड़े लोगों के लिय यह साल अच्छा है ।
5- कानून एवं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सार जरूर थोड़ा परेशानी में डाल सकता है ।

 

 

स्वास्थ्य
1- इस स्वास्थ संबंधित छोटी-मोटी समस्याओं के अलावा साल अच्छा बितेगा ।
2- साल के अगस्त माह में ग्रह दोष के कारण स्वास्थ खराब हो सकता है लेकिन ध्यान रखेंगे तो शीघ्र लाभ होगा ।
3- कुछ जातकों को पेट से सम्बन्धित समस्या परेशान कर सकती है ।

 

 

उपाय एवं सावधानी
1- इस थोड़ी बहुत जो समस्याएं आयेंगी उनसे बचने के लिए पर रोज श्री हनुमान जी के मंदिर में जाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें ।
2- रोज सुबह गायत्री मंत्र बोलते हुए उगते सूर्य को अर्घ्य देने से शारीरिक औऱ मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा ।
3- इस साल 2019 के जुलाई और अगस्त का महीना मकर राशि वालों के लिए ठीक नही रहेगा, हर समय सावधान जरूर रहे ।


*********************************



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.