Breaking News
recent

अंकज्योतिष 21 दिसंबर 2018: आर्थिक नुकसान संभव है अंक 06 वाले जातकों का दिन रहेगा मिलाजुला

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- युवाओं के लिए दिन निर्णायक रहेगा। अतः समय जाया न करते हुए अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। कानूनी मसलों को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाना ठीक रहेगा।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मणों को धार्मिक पुस्तक दान में दें।

अंक 02- जीवनसाथी के साथ परस्पर सामंजस्य की भावना होने से स्वकार्यों में भरपूर मदद मिलेगी। धन की कमी के बावजूद भी नई योजनाओं में कामकाज की गति बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।

अंक 03- अभिमान का तिरस्कार कर स्वाभिमान के महत्व को समझें। नौकरीपैशा व्यक्तियों को बड़बोलेपन की आदत कम करने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ व्यर्थ बहस न करें।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में 5 नारियल चढ़ाएं।

अंक 04- अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी व भजन-किर्तन का लाभ ले पाएंगे। आज से स्वास्थ्य ठीक रहने लगेगा। साझेदारी में एक दूसरे पर शक करने की भावना होने से नुकसान संभव है।
अनुकूलता के लिए- व्यक्ति विशेष को सलाह देने से बचें।

अंक 05- आर्थिक मंदी से होने वाले नुकसान के बावजुद भी अपना कामकाज अप्रभावित रहेगा। संयमित वाणी व व्यवस्थित कार्यशैली से सहकर्मियों के मध्य व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
अनुकूलता के लिए- श्वान को सरसों तेल लगी रोटी खिलाएं।

अंक 06- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रूचि से समय के महत्व को अनदेखा न करें। अन्यथा आर्थिक नुकसान संभव है। धार्मिक भावनाओं से किये गए काम व्यवसाय पर व्यापक प्रभाव डालेंगे।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण मंदिर में बांसुरी चढ़ाएं।

अंक 07- प्रिय वस्तुओं को सहेजने में लापरवाही न बरतें। धर्म के बनाए हुए रिश्तों में और प्रगाढ़ता आएगी। अधिकारी वर्ग व वरिष्ठों से किसी भी मामले में व्यर्थ बहस से बचें।
अनुकूलता के लिए- गाय के घी से भोलेनाथ का अभिषेक करें।

अंक 08- अति आत्मविश्वास में रहकर कानूनी प्रकरणों को आगे बढ़ाने के प्रयास से नुकसान संभव है। बाहर खाने-पीने के बजाए घर पर बने भोजन को महत्व देने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

अंक 09- खेल-कूद में असावधानी से चोट लगने की संभावनाए बनती है। अधिनस्थों के भरोसे कार्यों में नुकसान संभव है। तेजी मंदी के व्यवसाय से बाहर निकलने में ही समझदारी है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में सुखे मेवे का भोग लगाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.