Breaking News
recent

अलवर के तिजारा में 22 किलो गोमांस व गाय की इतनी खालें मिली, पुलिस ने महिला सहित 2 जनों को किया गिरफ्तार

अलवर जिले के तिजारा क्षेत्र के ग्राम अरण्डका मेें तिजारा थाना पुलिस ने छापा मारकर गौवंश का मांस तथा खाल बरामद की। थाना अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अरण्डका में निसार पुत्र आशु ने गोकशी की है। उसके मकान पर गोकशी के अवशेष पड़े हैं। सूचना पर पुलिस जाब्ता दोपहर सवा एक बजे निसार के घर पहुंचे तो उन्हें नजदीक ही गेहूं के खेत मे 4 व्यक्ति व एक महिला नजर आए। वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें एक गाय की खाल व करीब 20-22 किलो गोमांस पड़ा हुआ मिला। वहीं खेत के समीप कुंए में 5-6 गाय की खालें भी मिली हैं।

पुलिस ने महिला समेत दो जनों को घेर लिया। मौके से तीन व्यक्ति सरसो की फसल का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गये। पुलिस ने पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा तो अपना नाम वकील पुत्र आशु निवासी अरण्डका बताया। वकील से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके बड़े भाई सयमदीन पुत्र आषु एवं निसार पुत्र आषु व बहन जानीस्ता व भाटी उर्फ इरफान पुत्र फज्जी निवासी रूपबास सभी ने मिलकर आज एक गाय की गोकशी की थी। कुछ गोमांस कुछ गांव में बेच दिया व कुछ अपने पास रख लिया।

 

Alwar Police Arrest Two People With <a href=cow beef And Hides Found In Tijara" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/28/gomansh_3897852-m.jpg">

पुलिस को मौके पर एक गाय की खाल एवं करीब 20-22 किलो गोमांस एक सफेद प्लास्टिक के कटटे पर रखा हुआ था। इसके साथ ही एक तराजू, 2 किलो के बाट एवं गौकशी करने के लिए हथियार मिले। जिन पर गोमांस के धब्बे भी नजर आ रहे थे। पुलिस ने जानीस्ता एवं वकील पुत्र आषु निवासी अरण्डका को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। वहीं जब्त गोमांस का तिजारा पशु चिकित्सालय लाकर परिक्षण किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.