Breaking News
recent

अंकज्योतिष 22 दिसंबर 2018: आज अंक 09 वाले जातकों का समय आर्थिक मामले सुलझाने में बितेगा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- मजदूरवर्ग को अपने पारिश्रमिक को बचाए रखने के लिए अधिक श्रम की जरूरत पड़ेगी। समाज कल्याण के काम भी जनविरोधी लहर को अपने पक्ष में करने में असमर्थ रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- पैसे के दुरूपयोग से बचकर रहें।

अंक 02- आध्यात्मिक प्रसंगों में व्यस्तताएं कामकाज को प्रभावित करेगी। त्वरित सौदों के निपटारे में जल्दबाजी न दिखाए। व्यक्तिगत संबंधों में लचीले रूख को अपनाने की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- स्वभाव में क्रोध को न आने दें।

अंक 03- मशीनरी, वाहन आदि से संबंधित कामकाज प्रभावित होगा। व्यापार में छाई मंदी में कमी आने की संभावना है। शीतप्रकृति वाले व्यक्तियों को मौसम की मार से बचकर रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- नित्य पूजन में दुध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

अंक 04- युवाओं को भविष्य के प्रति अपनी सोच में नये तरीक अपनाने व उसे क्रियान्वित करने के प्रति गंभीरता से विचार करना होगा। शुभ प्रसंगों में आने जाने में समय व्यतित होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल उगते सूर्य के दर्शन करें।

अंक 05- काम के सिलसिले में लघु यात्रा के योग बनते है। साथ मिलकर किये गए काम सफल रहेंगे। मुख्य व्यवसाय के साथ-साथ अतिरिक्त कामकाज पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- गरीबों की यथासंभव सहायता करें।

अंक 06- विभागीय परिक्षाओं के प्रति अरूचि के चलते हाथ आए मौको को गवाना पड़ सकता है। जमीनों के कामकाज में तेजी का रूख रहने से मन प्रसन्न रहेगा व व्यस्तता बढ़ेगी।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में कच्ची भोजन सामग्री सीधा दान में दें।

अंक 07- अच्छी संगत का असर कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा। निजी संबंधों में पहले से चल रही अनबन में कमी आएगी। स्वनिर्णय में दूसरों के दखल के दुखद परिणाम सामने आएंगे।
अनुकूलता के लिए- सायंःकाल श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।

अंक 08- अत्यधिक व्यसन से समय साधने में कठिनाई महसुस होगी। आर्थिक श्रोतों में कमी से अतिरिक्त काम प्रभावित होगा। कामकाज के तरीको में बदलाव का व्यापक असर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 09- आज का समय आर्थिक मामले सुलझाने में बितेगा। रिश्तेदारी में आए शुभ प्रसंग में जिम्मेदारी समझना होगी। भुलने की आदत अधिनस्थों के साथ रिश्तों में खटास डालेगी।
अनुकूलता के लिए- मीठे का सेवन कर घर से निकलें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.