सीकर. सुकन्या समृद्धि योजना के खाता धारकों व इस योजना के तहत नए खाते खुलवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अब इस योजना के नियमों में बदलाव किया है। सरकार की ओर से बेटी के जन्म के बाद परिजनों का आर्थिक पक्ष मजबूत करने के उद्ेश्य से यह योजना शुरू की गई थी।
पहले बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक हजार रुपए से खाता खोला जाता था। अब नियमों में बदलाव के बाद कोई भी परिजन अपने बेटी के नाम से महज 250 रुपए में खाता खुलवा सकता है। खाते में सालाना भी कम से कम 250 रुपए खाते में डलवाने होंगे। वहीं अधिकतम एक लाख 50 हजार रुपए तक खाता खुलवा सकता है।
जिले में हजारों की संख्या में सुकन्या समृद्धि के खाते खुले हुए हैं। इससे पूर्व में खुले हुए खाता धारकों को भी लाभ होगा। इस योजना में जन्म से 10 वर्ष तक की बेटी के नाम से खाता खोला जा सकता है।
ब्याज दर की 8.5 प्रतिशत
इस योजना के तहत खाता धारकों व नए खाता खुलवाने वालों को दोहरा लाभ हो रहा है। सरकार ने खाता खुलवाने के लिए 250 रुपए किए हैं। वहीं ब्याज दर में भी बढ़ोतरी की है। इस खाते में पहले 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता था, उसे बढ़ाकर अब 8.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे अब खाता धारका को रुपए भी ज्यादा मिलेंगे।
18 वर्ष बाद निकलवा सकते हैं पैसा
इस योजना के तहत बेटी की आयु 18 वर्ष होने के बाद रुपए निकलवाए जा सकते हैं। इससे पहले रुपए नहीं निकलवाए जा सकते। 18 वर्ष बाद शिक्षा के लिए जमा पूंजी का 50 प्रतिशत रुपए निकलवाए जा सकते हैं।वहीं शादी के लिए पूरे रुपए निकलवाए जा सकते हैं।
छह घंटे की समझाइश के बाद बनी सहमति
चला. गांव कई माह से सडक़ के दोनों ओर के खेत मालिकों के विरोध के कारण अटका पड़ा बागपतनगर व ज्योतिबानगर सडक़ निर्माण का कार्य बुधवार को ग्राम पंचायत प्रशासन व प्रशासन की समझाइश के बाद दोनों ही सडक़ों के निर्माण पर सहमति बन गई। नीमकाथाना नायब तहसीलदार ताराचन्द मीना, सरपंच बीरबल काजला ने दोनों सडक़ों के निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखाकर शुरू करवाया।





No comments:
Post a Comment