24 से होगी प्रतियोगिता शुरू
करौली. यहां राजीव गांधी खेल संकुल के क्रिकेट मैदान पर 24 दिसम्बर से शुरू हो रहे केपीएल-2 क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी एवं टीम की डे्रसेज का गुरुवार शाम अतिथियों ने अनावरण किया।
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयसिंह, प्रतियोगिता के संयोजक एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव अग्रवाल, जिला वन अधिकारी शशिकांत पाठक, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेश पाल आदि ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी व टीम ड्रेसेज का अनावरण किया।
इस मौके पर अजयसिंह ने कहा कि करौली के युवाओं में जोश है, उनमें प्रतिभा है, लेकिन पर्याप्त मार्गदर्शन और सहयोग के अभाव में वे आगे नहीं बढ़ पाते हैं। उन्होंने केपीएल आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे सामाजिक समरसता बढ़ती है। उन्होंने भविष्य में करौली में हॉकी, बॉलीवाल, फुटबाल सहित अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ाने की भी जरुरत बताई।
साथ ही अपनी ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया। सीईओ गौरव अग्रवाल ने प्रतियोगिता को खेल का महासंग्राम बताते हुए कहा कि प्रतियोगिता से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों में विश्वास बढ़ेगा। जिला वन अधिकारी शशिकांत पाठक ने प्रतियोगिता आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि करौली यूनिक जिला है। भले ही इसे पिछड़ा माना जाता हो, लेकिन यह जिला हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेश पाल, शिम्भूदयाल शर्मा, समाजसेवी बबलू शुक्ला, उद्योसिंह एडवोकेट आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन आयोजन समिति के योगेन्द्र सिंहल ने किया। इस दौरान वेदप्रताप सिंह लालाजी, सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा मेडिकल, सरवन शर्मा, धीरेन्द्र भारद्वाज सहित अन्य मौजूद थे।
7 रणजी खिलाड़ी दिखाएंगे क्रिकेट का कमाल
केपीएल-2 में इस बार 7 रणजी खिलाड़ी भी अपना हुनर दर्शाएंगे। ट्रॉफी अनावरण के मौके पर प्रतियोगिता सचिव राजेश सारस्वत ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में कुल पांच टीमें भाग लेंगी, जिनमें 7 रणजी खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रत्येक टीम में 6 गेस्ट खिलाड़ी होंगे, जबकि 8 स्थानीय खिलाड़ी शामिल किए गएहैं। इस बार थर्ड अम्पायरिंग की व्यवस्था के साथ मैच के स्कोर ऑनलाइन दिखाए जाएंगे।
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच रहेगा। मैन ऑफ द सीरिज रहने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार में मोटरसाइकिल प्रदान की जाएगी। वहीं बेस्ट प्लेयर, बेस्ट कीपर, बेस्ट बॉलर के पुरस्कार भी होंगे। इस बार मैचों के लिए टिकट की भी व्यवस्था की गई।





No comments:
Post a Comment