Breaking News
recent

इन 3 राशियों के जातकों को साल 2019 में मिलेगा अपना सच्चा प्यार, क्या है आपकी राशि

नया साल अपने साथ नई ऊर्जा लेकर आता है और ऩए साल हर किसी के लिए कुछ ना कुछ नया ही लेकर आता है। वहीं हर व्यक्ति के मन में यह उत्सुकता जरुर होती है की उसका आने वाला साल कैसा गुजरेगा और इस नए साल में उसके साथ क्या होगा और क्या नहीं। पंडित रमाकांत मिश्रा जी बताते हैं की नया साल कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। नए साल में व्यक्ति को अपने हर क्षेत्र में बदलाव की स्थिति का इंतजार होता है। बात करें प्यार की तो साल 2019 में ग्रहों की दशा परिवर्तन के परिणामस्वरूप तीन राशियों के लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। तो आइए जानते हैं कौन सी है वह तीन राशियां...

love astrology 2019

वृश्चिक राशि

इस साल 2019 में आपके वैवाहिक जीवन में अक्टूबर के महीनें में रौनकता बनी हुई रहेगी। जिससे आप खुश रहेंगे। किन्तु इसके पश्चात् कुछ न कुछ छोटी-छोटी परेशानियों के चलते आप परेशान रहेंगे। इस वर्ष आपको लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा और आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। अविवाहित हैं तो प्रेम विवाह के योग बनेंगे। प्रियतम से आप अपने दिल की बात साझा करेंगे। दोनोंं के बीच तालमेल देखने को मिलेगा। लव रिलेशनशिप और मैरिड लाइफ को एन्जॉय करने के लिए एक अच्छा समय है। विपरीत लिंगी लोगों के लिए दीवाने रहेंगे। बढ़ते-बढ़ते आपका दीवानापन जुनून की हद को भी पार कर सकता है।

मकर राशि

अक्टूबर व नवम्बर माह में आपको प्रेम संबंधों में साथी के साथ दिलचस्पी बनी हुई रहेगी। उन्हें उनकी पसंद की वस्तुओं को देने के लिए तैयार रहेंगे। निजी संबंधों में अच्छी स्थिति बनी हुई रहेगी। प्रियतम से आपके संवाद बढेंगे। आप दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफ़ी इंज्वॉय करेंगे। साथ में किसी पार्टी में जाना होगा। जनवरी, फरवरी, मार्च, मई, जून और अक्टूबर माह आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम समय रहेगा। इस वर्ष साल आप अपने साथी के जज़्बातों को समझें और उसकी कद्र करें। उस पर भरोसा बनाए रखें और उसके भरोसे को न टूटने दें। ऐसे कई मौक़े आएंगे जिसमें आप दोनों का प्यार और भी गहरा होगा। कुलमिलाकर आपका साल 2019 बहुत ही अच्छा साबित होगा

कुंभ राशि

साल की शुरूअात प्रेम संबंधों के साथ होगी। पहले दिन अापके कठोर स्वभाव के कारण आपके साथी को थोड़ी प्रतिकूलता महसूस होगी, लेकिन इसके बाद अापकी स्थिति में सुधार होगा और अापके साथी का बेहतर साथ मिलेगा। जनवरी और मई के महीने में लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। लेकिन 15 अप्रैल के बाद प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दांपत्य जीवन में 15 मार्च तक थोड़ा तनाव रहेगा, फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर भी लव लाइफ इस वर्ष अपनी सफलता तक पहुंचेगी। कुंभ राशि के जातकों को जहां स्वजनों के साथ विश्वास व चाहत बनी हुई रहेगी। वहीं प्रेम संबंधों में राहु के कारण आपको अचानक ही परेशान भी कर देगी। लेकिन प्रेम संबंधों में सकारात्मक विचारों का उदय होना निश्चित है। परिणामस्वरूप आप उन्हें चाहेंगे और उन्हें कुछ लुभावने उपहारों को देने के मूड़ में रहेंगे। जिससे संबंधों की रोचकता बढ़ी हुई रहेगी। कुल मिलाकर इस साल आपको काफी उतार-चढ़ाव के साथ अपना सच्चा प्यार मिल ही जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.