नर्इ दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार कटौती हो रही है। वहीं डीजल के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 30 आैर डीजल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। आज जहां नर्इ दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72 रुपए प्रति लीटर से नीचे चले गए हैं। वहीं डीजल की कीमत भी 67 रुपए प्रति लीटर से 66 रुपए प्रति लीटर पहुंच गर्इ है। जानकारों की मानें तो पेट्रोल आैर डीजल के दाम में आैर भी ज्यादा कमी देखने को मिल सकती है। वैसे 6 दिसंबर को आेपेक देशों की बैठक है। जिसमें कच्चे तेल के प्रोडक्शन को लेकर बातचीत हो सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती के बाद दाम क्या हो गए हैं।
पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इअोसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की कटाैती देखने को मिली है। देश के चार प्रमुख महानगरों में से नर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमशः 71.93 आैर 77.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर कमी आर्इ है, जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 73.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 31 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 74.63 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम 66.66 आैर 68.39 रुपए प्रति लीटर हो गएण् हैं। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। जिसके बाद यहां पर दाम 69.77 रुपए प्रति लीटर हो गण्ए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 39 पैसे प्रति लीटर कटौती के बाद दाम 70.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।





No comments:
Post a Comment