ामगढ़. क्षेत्र के ग्राम मस्ताबाद निवासी एक युवती की बरामदगी को लेकर गत 15 दिसम्बर को जुगरावर रुंध में बुलाई गई महापंचायत के दौरान आक्रोशित भीड़ की ओर से पुलिस प्रशासन पर पथराव व वाहनों में तोडफ़ोड़ एवं आगजनी प्रकरण में 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रशिक्षु आरपीएस व बड़ौदामेव थानाधिकारी हेमन्त कुमार ने मामला दर्ज कराया कि ग्राम मस्ताबाद निवासी युवती को बरामदगी को लेकर ग्राम जुगरावर की रुंध में सर्व समाज की महापंचायत पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेन्द्र गण्डूरा ने की। महापंचायत का नेतृत्व एडवोकेट विक्रम चौधरी बाम्बोली, रामावतार जाट निवासी रौणपुर थाना बड़ौदामेव, हरिराम गुर्जर अलावड़ा, रामगढ़ सरपंच सन्टू, एडवोकेट विजय यादव अपनाघर शालीमार अलवर ,हवलदार लोटन सिंह उर्फ बोदन सिंह निवासी डीग (भरतपुर), राहुल फोगाट, एडवोकेट प्रहलाद जाट, चेतनमुनि, नवल किशोर शर्मा रामगढ़, प्रजापत समाज अध्यक्ष ब्रजमोहन, शिवसेना के समयसिंह उर्फ हवासिंह, ब्रजेश कुमार धौलपुर, कमल भादवा, मानसिंह भादवा, छोटेलाल रेस्ती आदि लोग कर रहे थे।
महपंचायत में ये आगे की रणनीति व महापंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। उक्त लोग मौके पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने व युवती की बरामदगी कर परिजनों को सौपने की मांग कर रहे थे। उक्त लोग महापंचायत के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ भडक़ाऊ भाषण दे रहे थे जो कि साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बिगाडऩे की कोशिश करने व स्टेट हाइवे अलवर-भरतपुर सडक मार्ग को जाम करने के लिये उकसा रहे थे। उपखण्ड अधिकारी पंकज शर्मा व प्रशिक्षु आरपीएस हेमन्त कुमार एवं रामगढ़ थानाधिकारी चौथमल जाखड सहित मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने समझाइश कर रहे थे। लेकिन हजारों लोगों की उपस्थित भीड़ में कुछ लोग नहीं माने व राहुल फोगाट के नेतृत्व में करीब तीन सौ व्यक्ति खड़े होकर अलवर-भरतपुर स्टेट हाइवे पर अलग-अलग समूह में अलग-अलग रास्तों से पहुंचे व सडक़ मार्ग पर अवरोधक लगाते हुए जाम लगा दिया।
इसी समय अलवर की ओर से आ रही भरतपुर नम्बर की राजस्थान रोडवेज बस पर पथराव किया व बस तथा ट्रेलर की खिडक़ी के शीशे तोड दिए। टेलर के नीचे घास लगाकर जलाने की कोशिश की गई एवं थाने की जीप के भी शीशे तोड़ दिए गए । इस दौरान प्रशिक्षु आरपीएस हेमंत कुमार के बायें हाथ पर भी चोटें आई। भीड़ को उत्तेजित होता देख मौके पर उपस्थित पुलिस जाप्ता की ओर से भीड़ को खदेडा गया तथा हाइवे पर यातायात को सुचारु कराया गया। घटना की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। इस संबंध में पुलिस ने भडक़ाऊ भाषण, साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करना,आगजनी,तोडफ़ोड़,सरकारी सम्पत्ति को नुकसान,सरकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, स्टेट हाइवे पर जाम लगाना, उकसाना आदि पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच रामगढ़ थानाधिकारी चौथमल जाखड को सौंपी गई है।





No comments:
Post a Comment