Breaking News
recent

तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, 31 जिंदा व पांच गोवंश मृत मिले

मांडल।

अजमेर-चित्तौडग़ढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर धूलखेड़ा के पास ग्रामीणों ने तस्करी के लिए लेकर जा रहे गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा। जिसमें कुल 31 गोवंश मिले। जिनमें पांच मृत पाए गए। मौके देख तस्कर कंटेनर को छोड़कर भाग गए।

पुलिस के अनुसार अजमेर-चितौडग़ढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धूलखेड़ा के पास ग्रामीणों ने एक कन्टेनर खड़ा देखा। कंटेनर से पानी टपकने से शंका पर ग्रामीणों ने देखात तो उसमे गोवंश भरा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को खुलवाकर जांच की तो उसमें 31 गोवंश मिले। जिसमें पांच गोवंश मृत मिले। पुलिस ने जिंदा गोवंश को ब्यावर मार्ग स्थित श्रीकृष्ठ गोशाला में खाली करवाया। जबकि मृत बछड़ों के शवों को पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस तस्करों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि गत दो दिन पूर्व ही शाहपुरा में सरदारपुरा के पास पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा था। जिसमें गोवंश को ठूंस—ठूंस कर भर रखा था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.