नई दिल्ली। LIC देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी है। इसका मकसद लोगों को लाइफ इंश्यॉरेंस की दिशा में मज़बूत बनाना है। एलआईसी देश के लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर स्कीमों को लेकर आती है। एलआईसी की कई ऐसी स्कीम हैं जो अच्छा-खासा बेनेफिट्स देती हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जिन्हें इनके बारे में पता है। हम आपको आज एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जो वक्त आने पर आपको सुरक्षा के साथ-साथ बचत भी प्रदान करती है।
हर महीने मिलेंगे 32150 रुपए
एलआईसी की जीवन शांति एक ऐसी स्कीम है जिसमें सिर्फ एक बार ही पैसे देने होते है। उसके बाद जिंदगीभर गारंटेड इनकम मिलती रहेगी।यानी ये प्लान पेंशन की तरह काम करेगा। पेंशन को मंथली, क्वार्टरली, हाफ-ईयरली या एनुअली भी ले सकते हैं। इस प्लान में आपको सालाना मिनिमम 32150 रुपए मिलेंगे।
ऐसे मिलेगा स्कीम से फायदा
LIC के इस प्लान में आपको एक बार में पूरा पैसा देना होगा। इसके लिए मिनिमम अमाउंट 5 लाख रुपए और मैक्सिमम 1 करोड़ रुपए है। आप 10 लाख, 25 लाख और 50 लाख रुपए भी एक बार में इन्वेस्ट कर सकते हैं। पेंशन लेने के लिए आपकी उम्र 30 साल होना जरूरी है। यानी आप जो पैसा इस प्लान में इन्वेस्ट करेंगे उसकी पेंशन 30 साल की उम्र से लेना शुरू कर सकते हैं। आप 10 लाख रुपए इन्वेस्ट करते हैं और 5 साल के बाद पेंशन शुरू करते हैं तब आपको अलग-अलग इंटरेस्ट मिलेगा।
मिलेंगे ये फायदे
इस प्लान में LIC आपको गारंटेड रिटर्न के साथ टैक्स बेनीफिट भी मिलता है। यानी आपको जो पैसे रिटर्न होगा उस पर आपको टैक्स नहीं देना होगा। साथ ही, इस प्लान में आप एक नॉमिनी भी बना सकते हैं। यानी आपके बाद नॉमिनी को बेनीफिट मिलेगा।





No comments:
Post a Comment