Breaking News
recent

राजसमंद विधानसभा : किरण ने लगाई जीत की हैट्रिक, मगर वोट शेयर 3.41 फीसदी घटा

लाइव रिपोर्ट @ लक्ष्मणसिंह राठौड

माहेश्वरी के समर्थकों में खुशी के साथ सत्ता से बाहर होने की मायूसी भी झलकी, देर शाम निकला जुलूस, कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह ने हार के बाद जनता के बीच जाकर किया अभिवादन
सुबह 9:04 बजे पहले ही राउंड में भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी 4730 वोट प्राप्त कर कांगे्रस प्रत्याशी नारायणसिंह भाटी के 2459 वोट से 2271 वोट की बढ़त ली। फिर हर आधे से पौन घंटे में आए हर राउंड में भाजपा को ही बढ़त मिली रही, मगर 14वें राउंड में कांगे्रस 14 वोट आगे रहे। उसके बाद कांगे्रस को बढ़त की उम्मीद जगी और भाजपा की धडक़ने बढऩे लगी, लेकिन सभी 18 राउंड तक भाजपा को ज्यादा वोट मिले। चार बजे बाद डाक मतपत्र की गणना से 18वां राउंट भी अटक गया। गणना अटकने पर भाजपा प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर आयुक्त तक को शिकायत की। एक बार तनातनी भी हो गई। आखिर 6.53 बजे डाक मत के साथ भाजपा प्रत्याशी के जीत की घोषणा की। इस हॉट सीट के हर राउंड के रुझान की लोगों में उत्सुकता रही। गणना से पहले इस सीट पर कांटेदार मुकाबला माना जा रहा था।

किरण माहेश्वरी (भाजपा) : वोट मिले 89709

निकटतम प्रतिद्वंद्वी
नारायणसिंह भाटी (कांगे्रस) : वोट मिले 65086
अन्य 9 प्रत्याशी मिलाकर : 4908


मैं खुद जिम्मेदार
हार की जिम्मेदारी मैं खुद लेता है। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रयास किए। सरकार से जनता के कार्य कराएंगे।
नारायण सिंह भाटी, कांगे्रस प्रत्याशी

कार्यकर्ता के विश्वास की जीत...
राजसमंद में जो विकास व कार्यकर्ता के विश्वास को जीत मिली है। समग्र विकास अनवरत रहेगा।
किरण माहेश्वरी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.