Breaking News
recent

475 ने करवाई आंखों की जांच,191 को मिली रोशनी

जैसलमेर. जन सेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान और स्व. चिरंजीवलाल भाटिया की स्मृति में उनके परिवार की ओर से प्रायोजित समिति के 146 वें शिविर में 475 मरीजों की आंखों की जांच करवाकर परामर्श लिया।
समिति के प्रवक्ता अमृत भूतडा ने बताया कि शिविर में नेत्र चिकित्सक टीम द्वारा संस्था की नेत्र यूनिट बिसानी नेत्र चिकित्सा केन्द्र में 207 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया तथा ऑपरेशन से पूर्व सभी प्रकार की जांच के बाद 191 मरीज ऑपरेशन के लिए उपर्युक्त पाए गए। सभी मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किए गए और 8 मरीजों के लेजर भी किए गए। शिविर समापन के अवसर पर प्रायोजक मनोज कुमार भाटिया का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष डॉ. दाउलाल शर्मा ने किया।
समिति अध्यक्ष डॉ. दाउलाल शर्मा ने मरीजों को ऑपरेशन के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में ताराचंद सेवग, गणपतलाल खत्री, मोहम्मद रफीक, मांगीलाल भाटिया, मिठालाल व्यास, प्रयागसिंह पंवार, राजेन्द्र धरा, बलराम भील, भंवरलाल चानरा, अमराराम, राजेन्द्रसिंह भाटी, ठाकुरदास चाण्डक, मदन सोनी, मदनलाल पालीवाल, चेनाराम चाबा, कन्हैयालाल भाटी, नरेश कुमार मेघवाल, नरेन्द्र मेघवाल, चम्पालाल वासू, अरुणा महेचा, जसोदा सिंधी, गुलसन बानो, प्रेमलता भाटिया आदि ने सहयोग प्रदान किया। मंच संचलन अमृत भूतड़ा ने किया।

एसडीएम ने लिया जायजा
चांधन. क्षेत्र के भोजका, सोढाकोर, चांधन सहित कई गांवों का दौरा कर जैसलमेर उपखंड अधिकारी विकास राजपुरोहित ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं के बारे में जायजा लेकर संबंधित विभाग से समाधान के लिए निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने भोजका व सोढाकोर में आंगनवाड़ी केंद्रों पर जाकर पोषाहार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और पशु चिकित्सालय चांधन का निरीक्षण कर चिकित्सकों से मौसमी बीमारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की और क्षेत्र में चिकित्सालय में मरीजों एवं ग्रामीणों से समस्याएं जानी। चांधन क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से नेफेड के लिए तुलाई की जा रही मूंगफली एवं मूंग की गुणवत्ता जांच की गई। फसल तुलाई केंद्र पर उपस्थित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को बताया कि पिछले 1 माह से अधिक कुछ लोगों का बेचान फसल का भुगतान अभी भी बकाया है, उन्हें जल्द भुगतान दिलाने की मांग की। इस दौरान उपखंड अधिकारी विकास राजपुरोहित, चांधन भू अभिलेख निरीक्षक महेंद्र खत्री सहित कई अधिकारी साथ रहे। फसल खरीद केन्द्र पर किसान झबरसिंह, बूलसिंह बडोडा गांव, पदमसिंह धायसर, अमराराम, नखताराम दर्जी, ऊगमसिंह, मदनसिंह, भंवर सिंह, ओमसिंह सहित कई किसानों ने बकाया भुगतान जल्द दिलाने की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.