मिस्र की एक अभिनेत्री की ड्रेस को लेकर काफी विवाद हो गया है। अभिनेत्री ने एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान पारदर्शी कपड़े पहनने को यह बवाल हुआ है। ऐसी ड्रेस पहनने पर अभिनेत्री पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। इस अभिनेत्री का नाम है रानिया यूसेफ।
फिल्म फेस्टिवल में पहनी पारदर्शी ड्रेस:
दरअसल अभिनेत्री रानिया यूसेफ काहिरा फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक रंग की एक ड्रगेस पहनी थी। इस ड्रेस का कुछ हिस्सा पारदर्शी था। अब इस ड्रेस को लेकर अभिनेत्री को निशाना बनाया जा रहा है।
लगा सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने का आरोप:
अभिनेत्री रानिया पर 'भड़काऊ' ड्रेस पहनने के लिए सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाना का आरोप लगाया गया है। बता दें कि इजिप्ट रूढ़िवादी विचारों का देश है, जहां आए दिन खुले विचार को लेकर विवाद होता रहता है। इस मामले में वकीलों के एक समूह ने चीफ प्रोसेक्यूटर से शिकायत की थी।
हो सकती है 5 साल की सजा:
अगर अभिनेत्री रानिया पर अश्लीलता फैलाने के आरोप साबित हो गए तो उन्हें 5 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इस मामले में 12 जनवरी को सुनवाई की जाएगी। हालांकि, एक्ट्रेस ने माफी मांग ली है। अभिनेत्री का कहना है कि अगर उन्हें मालूम होता कि इतना विवाद होगा तो वह ये ड्रेस नहीं पहनती। बता दें कि इससे पहले इजिप्ट में पिछले साल एक पॉप सिंगर को इनरवियर पहनकर केला खाने वाले वीडियो के लिए जेल भेज दिया गया था।





No comments:
Post a Comment