Breaking News
recent

50 वर्ष पुराने जर्जर भवन में मंडरा रहा खतरा

बाड़मेर. शहर के पुलिस लाइन रोड पर बने जलदाय विभाग के लगभग 50 वर्ष पुराने भवन की दीवारे, छत्त, फर्श सहित कमरे आदि जर्जर हो गए है। भवन में सुबह से शाम तक दर्जनों कर्मचारियों के साथ आमजन का आनाजाना लगा रहता है। पुराने भवन की मरम्मत नहीं होने के कारण कभी भी गिर सकता है। इसके बाद भी इसकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही। समय रहते इसको दुरस्त नहीं करवाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

उखड़ रहा प्लास्टर, झूरने लगी दीवारें

भवन के प्रत्येक कमरे का प्लास्टर उखडऩे लगा है। ऐसे में कमरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए हरदम हादसे का अंदेशा लगा रहता है। इसके साथ दीवारों की मरम्मत नहीं होने के कारण झूर कर गिरने लगी है। प्लास्टर के झूरने से सुबह से शाम तक फर्श पर कचरा बिखरता रहता है।

शौचालयों की बदहाली

भवन में बने शौचालय पुराने होने के कारण पाइप फिटिंग से पानी टपकता रहता है। इसके साथ पुरानें होने के कारण इनका उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। भवन के साथ शौचालयों की मरम्मत की भी सख्त आवश्यकता है।

रंग रोगन का अभाव

भवन में लम्बे समय से रंग रोगन नहीं होने के कारण भवन बेरंगा नजर आता है। भवन परिसर में वाटर लॉगिंग की समस्या होने के कारण भवन की नींवे भी कमजोर हो गई है। ऐसे में समय रहते भवन को मरम्मत की आवश्यकता है।

आमजन की आवाजाही

जलदाय विभाग के भवन में सुबह से शाम तक लोग पानी का बिल भरने, संशोधन करवाने, नय कनेक् शन लेने सहित कई कार्यों को लेकर आते रहते है। ऐसे में जर्जर भवन में हरदम हादसे की आशंका लगी रहती है। समय रहते विभाग की ओर से मरम्मत नहीं करवाई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

जल्द काम शुरू होगा

जर्जर भवन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। मरम्मत के लिए बजट आया है। ठेकेदार को कहकर जल्द से इसका काम शुरू करवाया जाएगा।

महेश कुमार शर्मा सहायक अभियंता जलदाय विभाग बाड़मेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.