प्रतापगढ़ में महज 0.81 प्रतिशत ज्यादा हुआ मतदान
धरियावद में 1.24 प्रतिशत कम हुआ मतदान
प्रतापगढ़. लोकतंत्र के महायज्ञ में प्रतापगढ़ जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने उत्साह से अपने मत की आहूति दी। प्रतापगढ़ विधानसभा में 82.01 प्रतिशत मतदान हुआ तो धरियावद में 77.89 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रतापगढ़ में पिछले चुनावों में 81.20 प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं धरियावद में 79.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में प्रतापगढ़ में इस बार जहां पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले 0.81 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। वहीं धरियावद में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 1.24 प्रतिशत कम मतदान हुआ।
235806 में से 193380 ने डाले वोट
प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 235806 मतदाता हैं। इनमें से 193380 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 117759 पुरुष मतदाताओं में से 98899 मतदाताओं ने वोटडाले। वहीं 118046 महिला मतदाताओं में से 94481 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार प्रतापगढ़ में वोटिंग प्रतिशत भले ही कुछ कम ही बढ़ा हो लेकिन यह मतदाताओं की मतदान के प्रति जागृति को दर्शाता है।
प्रत्याशियों के बूथ पर एक नजर
विधानसभा चुनावों में प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमंत मीणा ने गोपालपुरा में बूथ संख्या 13 पर मतदान किया। यहां मतदान का प्रतिशत 87.68 रहा। यहां 901 मतदाताओं में से 790 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र सेे ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रामलाल मीणा ने करमदीखेड़ा स्थित बूथ संख्या 11 पर मतदान किया। यहां मतदान का प्रतिशत 83.53 रहा। यहां 425 में से 355 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
एक नजर में मतदान
82.01 प्रतिशत
मतदान प्रतापगढ़ विधानसभा में
83.98 प्रतिशत
पुरुषों ने किया मतदान प्रतापगढ़ विधानसभा में
80.04 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान प्रतापगढ़ विधानसभा में
8773
नव मतदाताओं ने डाले वोट
टॉप फाइव सर्वाधिक मतदान वाले बूथ
1. पोलिंग बूथ 222 सातमहुड़ी 96.39
2. पोलिंग बूथ 183 फरेड़ी 92.95
3. पोलिंग बूथ 47 नाथूखेड़ी 92.68
4. पोलिंग बूथ 230 पिपरोड़ी 92.16
5. पोलिंग बूथ 260 मानपुराकलां 91.92
बॉटम फाइव कम मतदान वाले बूथ
1. पोलिंग बूथ 83 बुरहानी बाग 52.03
2. पोलिंग बूथ 85 भाटपुरा 58.60
3. पोलिंग बूथ 78 सैफियाह 58.85
4. पोलिंग बूथ 89 रघुनाथपुरा 63.46
5. पोलिंग बूथ 66 लोहारगली 64.98





No comments:
Post a Comment