Breaking News
recent

बैंक में बुजुर्ग की जेब काटी, 52 हजार पार

सिणधरी . कस्बे में स्थित दी बाड़मेर को-ऑपरेटिव की शाखा में एक बुजुर्ग की जेब काट कर दो युवकों ने 52 हजार रुपए पार कर लिए। वारदात बैंक शाखा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व ग्रामीण नाथाराम बैंक से नकदी लेकर बाहर निकल रहे थे। इस दौरान एक युवक उनके आगे व दूसरा पीछे लग गए।

इस दौरान उन्होंने जेब तराश कर नकदी पार कर ली। बुजुर्ग ने बाहर किसी को राशि देने के लिए जेब में हाथ डाला तो माजरा समझ में आया।

उन्होंने वापस बैंक पहुंचा शाखा प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

ये भी पढ़े...

शिविर से विद्यार्थी सीखते हैं अनुशासन व संस्कार

शिव. रामावि पुषड़ में शनिवार को पांच दिवसीय शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि नारायणराम सोलंकी रहे। शिविर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर व स्थानीय नाडी की सफाई की।

साथ ही खेलकूद, रंगोली व नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। संस्थाप्रधान भगवान सहाय बैरवा ने कहा कि शिविर से विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन व संस्कारों का विकास होता है।

बाइक रैली से मतदाताओं को किया जागरूक

शिव. विधानसभा चुनाव के दौरान अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए शनिवार को स्वीप अभियान के तहत सरगम कार्यक्रम के अंतिम दिन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर बाइक रैली का आयोजन हुआ।

विकास अधिकारी चिदंबरा परमार ने बताया कि युवाओं ने बाइक रैली से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए लोकतंत्र की जानकारी दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.