Breaking News
recent

विराट कोहली पर भारी पड़े महेंद्र सिंह धोनी, इस काम के लिए दे डाले 57.04 करोड़

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा अब भी बरकरार है। धोनी ने एक ओर जहां खेल में नए मुकाम हासिल किए हैं और भारत को विश्व विजेता बनाया। वहीं मैदान के बाहर भी धोनी ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाएं हैं जो यादगार हैं। अब धोनी एक और ऐसा काम किया है, जिसके लिए पूरे झारखंड में सबसे अव्वल नंबर पर आ गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस काम के लिए इनकम टैक्स विभाग ने सम्मानित किया है।

57.04 करोड़ का टैक्स

आपको बता दें कि धोनी अपने राज्य झारखंड में व्यक्तिगत तौर पर सबसे अधिक आयकर भरने वाले व्यक्ति बन चुके हैं। धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 57.04 करोड़ रु. टैक्स भरा। वही उद्योग जगत की बात करें सीसीएल ने सबसे अधिक 2767 करोड़ टैक्स दिए। जबकि दूसरे स्थान पर जमशेदपुर की टाटा टिमकेन इंडिया है। उसने 121 करोड़ रु. टैक्स चुकाया। इसके अलावा तीसरे स्थान पर जमशेदपुर की जमीपोल लिमिटेड ने 42.01 करोड़ रुपए टैक्स भरा है।

विराट कोहली देते हैं इतना टैक्स

सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले क्रिकेटर में विराट कोहली है। विराट कोहली ने साल 2017 में 42 करोड़ रुपए का टैक्स अदा किया। वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन की बात करें तो सालान कमाई के आधार पर सचिन अब भी 19 करोड़ रुपए का टैक्‍स भरते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.