Breaking News
recent

सीकर में चोरों का अनूठा रिकॉर्ड, 5 दिन में कर दिया बड़ा कारनामा


सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक तरफ सर्दी तो दूसरी ओर चोर नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। 13 में से 11 दिन माइनस में पारे के साथ जहां सर्दी रिकॉर्ड स्तर पर है, वहीं चोरी की वारदातों ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालात यह हैं कि पिछले पांच दिनों में करीब 15 जगह ताले तोडकऱ चोर पुलिस को गच्चा देकर लाखों की नगदी और गहने चुरा ले गए। लेकिन, पुलिस एक भी चोर को दबोच नहीं पाई। जबकि इन्होंने अपना निशाना मकान व दुकान दोनों को बनाया। सूनी हवेलियां भी अछूती नहीं छोड़ी। पुलिस इन वारदातों को खोल पाती, इससे पहले ही बीती रात चोर फिर सेंधमारी कर शहर में स्थित एक दुकान में रखे 34 हजार रुपए की नगदी पार कर ले गए। जो कि, पीडि़त ने अपनी बहन की शादी की उधारी चुकाने के लिए इकठ्ठा कर रखे थे।

दो बार कैद हुआ चोर
घटना के बाद चांदपोल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का जायजा लिया। इसके बाद घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीडि़त दुकानदार किशनलाल के अनुसार दो जगहों के फुटेज में एक युवक रात करीब एक बजे यहां घूमता दिखाई दे रहा है। जिसके हाथ में लोहे की राड़ भी है। लोगों का कहना था कि पिछली बार भी चोरी की घटना के बाद कैमरे में इसी युवक का चेहरा कैद हुआ था।

10 फीट ऊंचा गेट फांदा
पालवास रोड, वार्ड संख्या 19 में सोमवार रात चोर आटा चक्की व आरा मशीन की दुकान में चोरी करने के लिए 10 फीट ऊंचा गेट फांदकर अंदर दाखिल हुआ। दुकान मालिक किशनलाल शर्मा ने बताया कि वे लोग रात 8.30 बजे दुकान के ताला लगाकर छोटे भाई के साथ घर चला गया था। सुबह जब 7.15 बजे दुकान खोलने के लिए आया तो गेट के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सीमेंट व लोहे की जाली लगी खिडक़ी भी टूटी हुई मिली। गल्ला संभाला तो उसमें रखे 34 हजार रुपए नकद गायब मिले। पीडि़त व्यक्ति का कहना था कि कुछ दिनों पहले ही उसने अपनी बहन की शादी की थी। दूध, हलवाई व टेंट लगाने वालों का हिसाब चुकता करने के लिए वह रकम एकठ्ठी कर रहा था। सोमवार को इन लोगों को पैसा चुकाना था। लेकिन, चोरों ने रेजगारी के अलावा गल्ले में कुछ भी नहीं छोड़ा सब चोरी कर ले गए।

नगदी के साथ ले गए सोना
दांतारामगढ़ क्षेत्र के सुरेरा और मुआना गांव में चोर ज्वैलरी की तीन दुकानों के ताले तोडकऱ 45 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के गहने चुरा ले गए थे। जेवरात में सोना और चांदी दोनों के आभूषण शामिल थे। लेकिन, चोर आसानी से जीप में सवार होकर आए और सब कुछ समेट कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद भी पुलिस के हाथ चोर अभी तक नहीं लगे हैं।

हवेली नहीं सुरक्षित
तीन दिन पहले लिसाडिय़ा में सूनी हवेली के ताले तोडकऱ चोर कीमती सामान चुरा ले गए थे। अलमारी व बक्सों में रखे बहन-बेटियों के गहने भी नहीं छोड़े। पिछले मंगलवार की रात को ही मावंडा खुर्द में शटर तोडकऱ चोर सुरेश सोनी की दुकान से करीब 30 हजार रुपए की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर गए थे। लेकिन, ना तो चोर का पता लगा और पुलिस गश्त की मांग भी हवा हो गई।


एटीएम तक नहीं बख्शा
सिरोही गांव में गुरुवार रात को ही चोरों ने एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया था। गनीमत यह रही कि अंदर का डिजीटल लॉक टूट नहीं पाने पर उसमें रखे लाखों रुपए चोरों के हाथ लगने से बच गए। जबकि चोर एटीएम को तोडऩे के लिए लोहे के पूरे औजार लेकर घूम रहे थे। लेकिन, पुलिस घटना के बाद भी इनको पकड़ नहीं
पाई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.