Breaking News
recent

मोदी सरकार दे रही है 5 लाख रुपए जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम

नई दिल्ली। अगर आप क्रिएटिव हैं और ऐसे मौके का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें आपकी क्रिएटिवटी को बड़े स्‍तर पर न केवल पहचान मिले, बल्कि इससे आपकी इनकम भी हो जाए तो आपको मोदी सरकार के लिए एक काम करना होगा। इससे जहां आप 1 लाख रुपए तक का इनाम जीत सकते हैं, वहीं आप नाम भी कमा सकते हैं। आपके लिए यह अच्‍छा मौका है।

ऐसे जीते 5 लाख रुपए

दरअसल मोदी सरकार ने हाल ही में एक कॉन्टेस्ट शुरू किया है। जिसके तहत आम आदमी के पास 5 लाख रुपए तक जीतने का मौका है। सरकारी कंपनी एनटीपीसी ने राख के इस्तेमाल पर नए आइडिया के लिए ये कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने की अंतिम तारीख 24 दिसंबर है। इस कॉन्टेस्ट में व्यक्ति, टीम, एनजीओ, प्रोफेशनल, रिसर्चर, साइंटिस्ट, इंस्टीट्यूट, संगठन, बिजनेस स्कूल और स्टार्टअप भाग ले सकते है। जो भी इस कॉन्टेस्ट में भाग लेना चाहते हैं वे अपने आईडिया को एनटीपीसी के साथ शेयर कर सकते हैं।

एनटीपीसी ने रखे तीन इनाम

एनटीपीसी ने इस कॉन्टेस्ट के लिए तीन इनाम तय किए हैं। जिसका आईडिया सबसे अच्छा होगा यानी जो पहले स्थान पर आएगा उसे 5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाले शख्स को 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही एनटीपीसी 1 लाख रुपए के दो सांत्वना पुरस्कार भी देगा। मौजूदा समय में एनटीपीसी करीब 60 मिलियन टन राख को प्रोड्यूस करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी सभी कोयला आधारित स्टेशनों पर एक स्थाई आधार पर 100 फीसदी राख का इस्तेमाल करने के लिए इनोवेटिव आइडिया की तलाश में है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.