Breaking News
recent

बैंक अधिकारी हड़ताल पर, जिले में करीब 60 करोड़ का लेनदेन ठप

चूरू.

सरकार की ओर से वेतनमान के समझौते को लागू नहीं करने के कारण शुक्रवार को जिले में एसबीआई व पीएनबी सहित कुछ अन्य बैंक शाखाओं के अधिकारी हड़ताल पर चले गए। इसके कारण एसबीआई व पीएनबी में पूरी तरह लेनदेन ठप हो गया। एसबीआई के अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से चेक क्लीयरेंस का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे जिले में करीब 60 करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ।

 

जानकारी के मुताबिक एसबीआई की 33, पीएनबी की15, यूनियन की एक शाखा में लेनदेन शून्य रहा है। यहां आने वाले खाताधारकों को निराश लौटना पड़ा। बाकी अन्य बैंकों की शाखाओं में नकदी लेन देन का कामकाज चालू रहा। हालांकि यहां भी पूरी तरह से कामकाज नहीं हुआ। चूंकि अन्य बैंकों के भी कुछ अधिकारी हड़ताल पर थे। ज्ञातव्य हो कि जिले में विभिन्न बैंकों की कुल 197 शाखाएं हैं। इसमें बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की सबसे अधिक 69 शाखाएं हैं। इसके बाद एसबीआई की 33, बीओबी की १७, पीएनबी की १५, सीसीबी की 10, ओबीसी की नौ बैंक शाखाएं शामिल हैं। शेष अन्य छोटी बैंकों की एक-दो शाखाएं हैं।

 

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संगठन (एआईबीओसी) से जुड़े बैंक अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने एकत्रित होकर समर्थन में नारे लगाए और प्रदर्शन किया। एसबीआई व पीएनबी की शाखाओं के ताले तक नहीं खुले। सहायक महाप्रबंधक तक के अधिकारी हड़़ताल पर रहे। एआईबीओसी के क्षेत्रीय संयोजक श्याम सुंदर सैनी ने बताया कि बैंक कर्मचारी अपने वेतन में सुधार एवं सरकार की गलत नीति के विरोध में आंदोलन को मजबूर हो रहे हैं। सरकार वेतन समझौते को लागू करने में देरी कर रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी की यदि जल्द उनकी मांग नहीं मानी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर राजकुमार चौहान, राजकुमार इंदौरिया, रुस्तम खान, भूपेन्द्र ढाका, दयाराम, बीडी बॉयल, मुकेश गुर्जर, नरेन्द्र कुमार, अमित सैनी, चंचल कुमारी, नीलेश मीणा, चिंरजीलाल बाकोलिया, मुबारक खान, राजेन्द्र, जितेन्द्र कुमार, रमेश भाटी, श्रवण कुमार, अनुराग आदि मौजूद थे।

ग्राहकों को परेशानी

तारानगर. देश व्यापी हड़ताल के तहत मांगों को लेकर कस्बे की एसबीआई व पीएनबी शाखा बंद रही। बैंक बंद रहने से लेन-देन नहीं हो सका। जिससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी।

 

26 को सभी बैंकों के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

 

वहीं तीन बैंकों के बिलय के विरोध में यूनाइटेड बैंक फोरम यूनियन (यूबीएफयू) के आह्वान पर सभी बैंकों के कर्मचारी २६ दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके कारण २६ को भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज इकाई चूरू के जिलाध्यक्ष जयंत परिहार ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में देना बैंक, विजया बैंक का विलय किया जा रहा है। इसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। देश के करीब 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.