Breaking News
recent

66 हजार मतदाताओं के पास नहीं थी मतदाता पर्ची!

दौसा. विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए बीएलओ ने घर जाकर फोटोयुक्त पर्चियां भिजवाई, ताकि उनको वोट डालने में दिक्कत नहीं आ सके। इसके बावजूद 66 हजार 392 मतदाता बिना पर्चियों के ही मतदान करने बूथों पर पहुंच गए। ऐसे में आशंका है कि इन मतदाताओं तक पर्चियां नहीं पहुंचा या वे पर्चियां ले जाना भूल गए। इन मतदाताओं ने मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की सहायता से मतदान किया।

 

 


पांचों विधानसभा सीटों पर 46 हजार 687 (5.36 प्रतिशत) मतदाता पहचान पत्र लेकर पहुंचे। इनमें से बांदीकुई में 8 हजार 714 (5.50 प्रतिशत), महुवा में 7 हजार 891 (5.41 प्रतिशत ), सिकराय में 9 हजार 288 (5.54 प्रतिशत ), दौसा 7 हजार 403 (4.34 प्रतिशत) एवं लालसोट में 10 हजार 391 (5.50 प्रतिशत) मतदाता पहचान पत्र लेकर पहुंचे।

 

 

 

 

ये अन्य दस्तावेज लेकर आए


जिले के 22 हजार 705 (2.79 प्रतिशत) मतदाता अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर पहुंचे। इनमें से बांदीकुई में 2502(1.58 प्रतिशत), महुवा में 5427 (3.72 प्रतिशत), सिकराय में 4358 (2.60 प्रतिशत), दौसा 3527 (2.07 प्रतिशत) एवं लालसोट में 6891 (4 प्रतिशत) मतदाता अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर पहुंचे।

 

 

 

 

 

लालसोटमें कम, दौसा में अधिक


जिले के 7 लाख 48 हजार 531 (91.85 प्रतिशत) मतदाता अपने साथ घर आई निर्वाचन आयोग की फोटोयुक्त पर्चियां लेकर मतदान करने पहुंचे। इनमें से बांदीकुई में 1 लाख 47105 (92.92 प्रतिशत), महुवा में 1 लाख 32583 (90.87 प्रतिशत ), सिकराय में 1 लाख 53991 (91.86 प्रतिशत), दौसा में 1 लाख 59633 (93.59 प्रतिशत) एवं लालसोट में 1 लाख 55039 (89.97 प्रतिशत) मतदाता अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर पहुंचे।

 

 

 

 

यह है विधानसभावार मतदाता एवं डाले गए वोट


विधानसभा कुल मतदाता डले मत
बांदीकुई 203050 158321
महुवा 198546 145901
सिकराय 237373 167637
दौसा 217534 170563
लालसोट 225306 172321

 

 

 

 

 

दिव्यांग मतदाताओं ने भी निभाई भागीदारी

 


दौसा. विधानसभा चुनावों में इस बार न केवल आम मतदाताओं में ही वोट डालने का उत्साह देखा गया, बल्कि लोकतंत्र में हिस्सेदारी निभाने में ऐसे दिव्यांग भी पीछे नहीं रहे जो किसी ना किसी के सहारे से बूथों पर मतदान करने पहुंचे। जिलेभर में 783 दिव्यांग वोट देने बूथों पर पहुंचे। दौसा जिले की बांदीकुई विधानसभा सीट पर डमी बैलेट शीट ब्रेल के 3, ब्रेल व सहयोग से 1, लोकोमोटर से 12, दूसरों के सहयोग से 104, बधिर 3 तथा अन्य दिव्यांग 15 मतदाता वोट डालने पहुंचे।

 

 


इसी प्रकार महुवा में ब्रेल व अन्य सहयोग से 6, दूसरों के सहयोग से 90, बधिर 5, लोकोमोटर से 41 व अन्य दिव्यांग 13 मतदाता वोट डालने पहुंचे। सिकराय में डमी बैलेट शीट ब्रेल के 2, ब्रेल व अन्य सहयोग से 2, दूसरों के सहयोग से 91, बधिर 3, लोकोमोटर से 26 व अन्य दिव्यांग 29 मतदाता वोट डालने पहुंचे। दौसा में डमी बैलेट शीट के 2, दूसरों के सहयोग से 126, बे्रल व सहयोग से 2, बधिर 5, लोकोमोटर से 23 एवं अन्य 29 दिव्यांग मतदाता पहुुंचे। लालसोट सीट पर डमी बैलेट शीट के 2, दूसरों के सहयोग से 84, बे्रल व सहयोग से 15, बधिर 1, लोकोमोटर से 24 एवं अन्य 24 दिव्यांग मतदाता पहुुंचे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.