Breaking News
recent

अस्पताल के निरीक्षण में 69 में से 40 डॉक्टर अवकाश पर

सवाईमाधोपुर. जिले के नए कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में मेडिकल वार्ड, शौचालय आदि कई स्थानों का जायजा लिया। शौचालय में गंदगी मिलने पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों व अन्य मेडिकल कर्मियों की बैठक ली और जिला अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान गंगापुर सिटी एडीएम आदि अधिकारी मौजूद थे।


बजट की बताई कमी
जिला अस्पताल में सफाई को लेकर जब जिला कलक्टर ने अस्पताल प्रशासन से सवाल किया तो उन्होंने बजट की कमी का हवाला दिया। इस पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरे रिसोर्सेज तो अमेरिका के पास भी नहीं है लेकिन इसका यह अर्थ नहीं की काम नहीं हो। उन्होंने अस्पताल में नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।


एक साथ छुट्टी पर नहीं जाने दें
निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कार्यरत 69 चिकित्सकों में से केवल 40 चिकित्सक ही छुट्टी पर तैनात मिले। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा व पीएमओ डॉ. रंगलाल मीणा को दुबारा इतने सारे चिकित्सकों व कार्मिकों को एक साथ छुट्टी नहीं देने के निर्देश दिए।


बाहर की दवा लिखने पर लगाई फटकार
जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक को रोगी को बाहर की दवा लिखने के लिए भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दवा योजना मेंं सैंकड़ो प्रकार की दवाएं जिला अस्पताल में नि:शुल्क उपलब्ध है। इसके बाद भी बाहर की दवा लिखना जिला प्रशासन व सरकार की खामियों को दर्शाता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.