अलवर के मनु मार्ग इलाके में टैक्स एडवोकेट घनश्याम दास गुप्ता व उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
13 दिसंबर को रात 8 बजे के आसपास चार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुस गए टैक्स एडवोकेट घनश्यामदास व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि दो बदमाशों के पास हथियार थे। इनमें से एक बदमाश ने घर में घुसते ही घनश्याम दास के सिर पर पिस्टल लगा दी थी व उसकी बट से हमला किया था। इससे उनके सिर से खून बहने लगा था। लूटपाट करने के बाद बदमाश दोनों को एक स्टोर में बंद करके चले गए थे।
इन आरोपियों को किया गिफ्तार
पुलिस ने इस घटना में सोनू पुत्र जसवंत उम्र 20 साल, सुनील उर्फ सोनू पुत्र प्रभूराम उम्र्र 19 साल, विजय पुत्र प्रहलाद उम्र 18 साल, बिजेन्द्र उर्फ विरेन्द्र पुत्र हरिराम उम्र 18 साल, रवि पुत्र मनोहर उम्र 20 साल, विक्की पुत्र बिश्मभर उम्र 18 साल व इन्द्र पुत्र टीकाराम पुत्र 18 साल को गिरफ्तार किया है। इनमें से सभी विक्की को छोडकऱ सभी मीणापुरा इलाके के निवासी हैं। विक्की नारायणपुर का रहने वाला है।
बदमाशों तक ऐसे पहुंची पुलिस
एसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था, जिसमें पहली टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने का कार्य सौंपा गया, दूसरी टीम को चालान सुदा मुलजिमों का सीसीटीवी फुटेज से मिलान का कार्य दिया गया, तीसरी टीम को जयपुर व दिल्ली भेजा गया था वहीं चौथी टीम मामले की तकनीकी जांच में जुटी थी। पुलिस को पहली सफलता सीसीटीवी फुटेज से मिली, इसके बाद सीसीटीवी में जो चेहरे दिखे, उनका मिलान किया गया। इसके बाद पुलिस ने शहर के पीजी की गहनता से तलाशी ली। वहां से जो सबूत मिले वे काफी मददगार रहे
बदमाशों का पुराना आधिकारिक रिकॉर्ड भी मिला
इनमें से तीन बदमाशों के ऊपर एमआईए थाने में नकबजनी के मामले में गिरफ्तार है, वहीं एक अन्य बदमाश के ऊपर यौन शोषण का मामला दर्ज है। सभी बदमाश 18 से 20 साल के हैं। सभी बदमाश कॉलोनियों में पीजी लेते थे और फिर आस-पास के इलाकों की रैकी करते थे।
आगे भी वारदात को अंजाम देने के की फिराक में थे
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार गैंग के सदस्यों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उनकी थानागाजी व नारायणपुर इलाके में लूटपाट करने की योजना थी। अभी पुलिस इस मामले की भी जांच में जुटी है। इस मामले में आगे अन्य आरोपियों के गिरफ्तार होने की संभावना है।





No comments:
Post a Comment