Breaking News
recent

वृद्ध को बातों में उलझाकर आधार कार्ड व ओटीपी मांगे और 8 मिनट में..

कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध से अज्ञात ठग ने डेबिट कार्ड सीज होने की बात कहकर आधार कार्ड, डेबिट कार्ड के सीसीवी नंबर व ओटीपी जान लिए। इससे पहले कि वृद्ध कुछ समझ पाता। ऑनलाइन ठग ने महज आठ मिनट में पांच बार निकासी कर खाते से 52 हजार 773 रुपए की खाते से ट्रांसफर कर लिए।

दादाबाड़ी निवासी महावीर कुमार जैन ने बताया कि बुधवार सुबह उसके मोबाइल पर सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर अज्ञात जने का फोन आया। जिसने मोबाइल पर कुछ देर बाद उनका डेबिट कार्ड सीज होने की बात कहते हुए उनसे, आधार कार्ड नंबर, डेबिट कार्ड के सीसीवी नंबर, खाता संख्या व ओटीपी ले ली। इसके कुछ समय बाद ही ठग ने उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से सुबह 10 बजकर 34 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक कुल 52 हजार 773 रुपए निकाल लिए। गड़बड़ी का अंदेशा होने पर जब वे पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। तब जाकर उन्हें ठगी के मामले की जानकारी लगी। इस पर उन्होंने दादाबाड़ी थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सिलेण्डर में लगी आग, एक घंटे में पाया काबू

कोटा. पुलिस लाइन स्थित केसर बाग कॉलोनी मेंं गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर मेंं भीषण आग लग गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में हड़कम्प मच गया। कॉलोनीवासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार सिलेण्डर से गैस लीक हो रही थी। परिवार की महिला ने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चालू किया तो सिलेण्डर में आग लग गई। इस पर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि दमकल में हौज पाइप नहीं होने से आग बुझाने में परेशानी हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.