Breaking News
recent

शहर के 8.60 लाख उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर

जयपुर. राजधानी के उपभोक्ताओं को अब हर माह बिजली के बिल मिलेंगे। जनवरी से ऑन स्पॉट बिलिंग शुरू हो जाएगी। इसमें मीटर से रीडिंग लेने के साथ ही बिल मिल जाएगा। बिल जारी करने की प्रक्रिया भी बदल जाएगी। इसके लिए मीटर रीडर के पास हैंडल्ड डिवाइस होगी। जयपुर डिस्कॉम ने इस संबंध में संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। शहर में 8.60 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। जयपुर डिस्कॉम से जुड़े 13 शहरों में से केवल जयपुर ही बचा था। उधर, डिस्कॉम अधिकारियों ने दावा किया है कि बिलिंग प्रक्रिया बदली है लेकिन इससे उपभोक्ता पर किसी भी तरह का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। अभी फिलहाल बिजली का बिल दो महीने से भरना पड़ता है, लेकिन इस योजना से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलेगी।

07 डिविजन में बांटा है सिटी सर्कल को
400 करोड़ रुपए बिल राशि के पेटे मिल रहा राजस्व प्रति माह

इनका कहना है
ऑन स्पॉट बिलिंग के तहत हर माह बिल जारी होने से लोगों को सहूलियत होगी।
नवीन अरोड़ा, प्रबंध निदेशक, जयपुर डिस्कॉम



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.